तालाब में डूब गए दो बच्चे, दोनों की मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>झारखण्ड&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> देवघर जिले के नगर थाना क्षेत्र के हरदलाकुंड स्थित तालाब में डूबने से शनिवार को दो मासूमों की मौत हो गई। मृतक पांच वर्षीय देवा कुमार व छह वर्षीय किशन कुमार पास में ही धपरा टोली के रहने वाले थे।घटना के संबंध में बताया गया कि दिन के करीब 11 बजे दोनों घर से निकले थे। काफी देर तक दोनों नहीं लौटे तो परिजन उनकी तलाश में निकले। कई जगहों पर उनकी तलाश की गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। खोजबीन के क्रम में इन लोगों ने हरदलाकुंड स्थित तालाब के किनारे पर दोनों बच्चों का कपड़ा देखा। उसके बाद दोनों के तालाब में डूब जाने की आशंका हुई।लोगों ने तालाब के अंदर गोता लगाकर दोनों मासूमों का शव बाहर निकाला।स्थानीय लोगों ने बताया कि स्नान करने के क्रम में दोनों गहरे पानी में चले गए। गहराई में डूब जाने से उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि बरसात होने से अचानक तालाब का जलस्तर कुछ बढ़ गया है। मृतक देवा के पिता विजय डोम व किशन के पिता मुन्ना डोम सफाई कर्मी का काम करते थे। तालाब में शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग वहां जमा हो गए। हालांकि पुलिस केस न हो। इस कारण घर वाले दोनों शव लेकर चुपचाप लेकर चले गए। इस घटना से दोनों मासूमों के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बाद में कुछ लोगों ने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1427 मामलों का निबटारा, 28 वर्ष पुराने मामले का समाधान

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा