रामकृष्ण नगर में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर दो भाइयों को पीट-पीटकर अधमरा किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राजधानी के फुलवारी शरीफ इलाके में होली के दिन कई जगहों पर मारपीट और पथराव की घटनाएँ हुईं&period; प्रतिबंधित शराब के नशे में लोग झूमते रहे और मामूली बातों पर हिंसा में उतर आए&period;पुलिस प्रशासन किसी तरह हालात को काबू करने में सफल रहा&comma; लेकिन कुछ इलाकों में स्थिति गंभीर बनी रही&period; खानकाह मोड़ और ग्वाल टोली मोहल्ला के पास भी दो पक्षों में मामूली सी बात को लेकर पत्थरबाजी हुई&period; पुलिस ने हालात को तुरंत संभाल लिया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के न्यू जगनपुरा में अश्लील गाना बजाने से मना करने पर दो सगे भाई—संजीत और रंजीत—को आरोपियों अर्जुन&comma; रामजी और इंदल ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर बुरी तरह पीटा&period;दोनों भाइयों को पड़ोसियों की मदद से रामकृष्ण नगर थाना ले जाया गया&comma; जहां से उन्हें अस्पताल भेजा गया&period; थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी हैl<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>होली के दिन फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के सब्ज़पुरा गांव करोड़ी चक और बेउर थाना के मखदुमपुर में भी मारपीट की घटनाएँ हुईं&period;सब्ज़पुरा में झगड़े के दौरान घर की महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए&period; एक व्यक्ति इंदल राम का दांत टूट गया&comma; जबकि कुछ महिलाओं के सिर फट गए&period; आक्रोशित लोग स्थानीय फुलवारी थाना गेट पर पहुंचकर हंगामा करने लगे&period; मखदुमपुर में किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया&period; वही करोड़ी चक में फुलवारी शरीफ थाना के निजी चालक शिव को घर में घुसकर लोगों ने पीटा जिससे उसका सर फट गया&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज हुई है और पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने में जुट गई है&period;प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार&comma; सभी हमलावर नशे में थे &period;होली को लेकर फुलवारी शरीफ&comma; जानीपुर&comma; रामकृष्ण नगर&comma; गौरीचक&comma; गोपालपुर&comma; बेउर&comma; परसा बाजार&comma; खगौल और आसपास के इलाकों में जमकर देसी-विदेशी शराब की बिक्री हुई&period; नशे में धुत लोग जगह-जगह उत्पात मचाते रहे&period;पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की लेकिन शराब पीकर झूम रहे लोगों को गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझा&period; प्रशासन सिर्फ शांति बहाल करने में जुटा रहा और किसी तरह हालात को काबू में लाया गया&period; होली के मौके पर शांति बहाल करने के लिए एसडीपीओ और थाना अध्यक्ष के साथ वीडियो सीओ लगातार घूम-घूम कर इलाके में भ्रमण करते रहे&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

विकलांग शराब कारोबार को पुलिस ने गिरफ्तार किया!

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश

पुलिस ने होली पर्व और नेपाल में 5 मार्च को हो रहे चुनाव को लेकर निकाला फ्लैग मार्च