पीपा पुल के पास मिले दो शव, स्थानीय लोगों ने जताई हत्या की आशंका

&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> दानापुर थाना क्षेत्र के पीपा पुल के पास दो शव मिले हैं। दो शव मिलते ही क्षेत्र के लोगों में दशहत फैल गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। पीपा पुल घाट के पास महिला व पुरुष का शव मिला है। दानापुर पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। लेकिन अभी तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि दोनों ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर घटना की छानबीन कर रही है। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाह ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार आत्महत्या की बात कही जा रही है। लेकिन मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद दानापुर अनुमंडल अस्पताल में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात