नेपाल से बिना पासपोर्ट-वीजा भारत में प्रवेश करते दो बांग्लादेशी नागरिक एसएसबी के हत्थे चढ़े

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; की बी कंपनी&comma; दुबतोला अंतर्गत आमगाछी सीमा चौकी के जवानों ने सोमवार को नियमित गश्ती के दौरान बिना वैध पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ लिया। इस कार्रवाई को सीमा सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार&comma; 03 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 11&colon;00 बजे आमगाछी बीओपी के जवान सीमा स्तंभ संख्या-174 के समीप भारतीय सीमा में लगभग 20 मीटर अंदर स्थित सोनामनी गोदाम क्षेत्र में नियमित गश्ती कर रहे थे। गश्ती दल का नेतृत्व एएसआई&sol;जीडी लालनुन माविया कर रहे थे। उनके साथ कुल छह एसएसबी जवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गश्ती के दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनकी पहचान रहमत अली &lpar;43 वर्ष&rpar;&comma; पिता अब्दुल बरेक तथा मो&period; जमाल हसन जिहाद &lpar;22 वर्ष&rpar;&comma; पिता मो&period; जमाल हुसैन मोल्ला&comma; दोनों निवासी बिटारा&comma; कचुआ&comma; जिला चांदपुर&comma; बांग्लादेश के रूप में हुई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे नेपाल के काठमांडू से बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश कर सिलीगुड़ी कॉरिडोर &lpar;पश्चिम बंगाल&rpar; के रास्ते असम-बांग्लादेश सीमा होते हुए अपने देश लौटने की योजना बना रहे थे। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल&comma; बथनाहा के द्वितीय कमान अधिकारी सह कमांडिंग अधिकारी नितिन गुप्ता ने बताया कि गश्ती के दौरान संदेह के आधार पर दोनों व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उनके बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों को सोनामनी गोदाम थाना के सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जवानों द्वारा की गई यह एक महत्वपूर्ण कार्रवाई है। वहीं&comma; अररिया के एसडीपीओ सुशील कुमार ने भी दो बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम

चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश