डॉ. वर्गीज कुरियन की पुण्यतिथि पर पटना डेयरी में श्रद्धांजलि

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>श्वेत क्रांति के जनक और पटना डेयरी प्रोजेक्ट के संस्थापक अध्यक्ष पद्मविभूषण डॉ&period; वर्गीज कुरियन की 14वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया&period; इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष संजय कुमार और प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने डॉ&period; कुरियन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि डॉ&period; वर्गीज कुरियन ने देश में दुग्ध उत्पादन और सहकारिता के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव लाया&period; श्वेत क्रांति के माध्यम से उन्होंने दुग्ध उत्पादक किसानों को संगठित कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया। प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने कहा कि डॉ&period; कुरियन की वैज्ञानिक सोच&comma; दूरदर्शी नेतृत्व और सहकारिता के सिद्धांतों ने भारत को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी&period; उनका योगदान देश के दुग्ध किसानों और सहकारी आंदोलन के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ&period; कुरियन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चौक थाना पुलिस की कार्रवाई, हत्या के प्रयास के आरोपी समेत 10 गिरफ्तार!

एनएमसीएच में ‘गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस’ पर कार्यशाला : शोध में नैतिकता और रोगी सुरक्षा पर जोर

बाढ़ के पानी के बीच बिजली के तार की चपेट में आया युवक, मुकेश कुमार की मौत!