ट्रेन के ऊपर गिरा पेड़, यात्र‍ियों ने कूद कर बचाई जान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> बाघमारा मौसम के बदलते मिजाज का असर सोमवार 13 जून को गोमो स्‍टेशन पर देखने को मिला&period; बीस मिनट के आंधी-तूफान से गोमो रेल स्टेशन पर यात्रियों के बीच अफरा तफरी मच गई&period; प्लेटफॉर्म संख्या चार से गोमो बरकाकाना सवारी गाड़ी एक बजे खुलने वाली थी&period; पांच मिनट पूर्व 12 बजकर 55 मिनट पर अचानक आंधी तूफान से प्लेटफॉर्म का पुराना पेड़ ओवरहेड तार पर गिरते हुए ट्रेन के ऊपर जा गिरा&comma; जिससे यात्रियों के बीच खलबली मच गई&period; बोगी में सवार यात्रियों ने कूदकर जान बचाई&period; हर यात्री घटना से भयभीत नजर आया&period; गोमो से गोमिया जा रही चिंकी देवी&comma; शारदा देवी&comma; संतोष विश्वकर्मा ने कहा कि भीषण आवाज के साथ ट्रेन के ऊपरी हिस्से में आग निकलने लगी।बोगी से कूदने की होड़&comma; बाहर आए तो आई जान में जान बाहर से लोगों ने शोर मचाया कि सभी लोग बोगी से बाहर निकल जाएं&period; इतना सुनते ही सभी अपने-अपने बच्चों को लेकर बोगी से प्लेटफार्म पर कूदने लगे&period; यात्रियों ने कहा कि ट्रेन से बाहर आने के बाद ही जान में जान आई&period; रेलवे के सीवाईएम बीसी मंडल&comma; कैरेज फोरमैन रामनारायण&comma; पीडब्लूआई शैलेंद्र कुमार&comma; इंजीनियर संतोष कुमार कर्मियों के साथ पहुंचे&period; घंटों मश्क्कत के बाद ट्रेन के ऊपर गिरे पेड़ को हटाया गया&period; इसके लगभग ढेड़ घंटे बाद ट्रेन को बरकाकाना के लिए रवाना किया गया&period; इस घटना से रेल लाइन पूरी तरह बाधित हो गई&period; मालगाड़ी को गोमो से पहले ही रोक दिया गया&period; प्लेटफॉर्म संख्या एक तथा छह पर भी पेड़ गिरने ट्रैक बाधित हो गया।टीटीई विश्राम गृह&comma; आसपास की सडकें हुईं जाम पेड़ गिरने से सड़क जाम रेल नगरी समेत आस पास ग्रामीण इलाके में भी तबाही मच गई&period; सोमवार को सुबह से कड़ी धूप थी&period; अचानक मौसम ने ऐसी करवट ली कि रेलवे को भारी नुकासन उठाना पड़ा&period; स्टेशन को जोड़ने वाली सड़कें पूरी तरह जाम हो गई&period; दुर्गापाड़ा कॉलोनी में एक शादी का पंडाल क्षतिग्रस्त हो गया&period; टीटीई विश्राम गृह का मुख्य दरवाजा पेड़ गिरने से जाम हो गया।आरपीएफ का बोर्ड क्षतिग्रस्त आरपीएफ का बोर्ड सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया&period; रेलवे टेलीफोन एक्सचेंज के पास बड़ा पेड़ भी गिर गया&period; हरिहरपुर थाना रोड आरई कॉलोनी कालीपाड़ा बी टाइप में रेलवे की बिजली के तार को भी काफी नुकसान हुआ है&period; बिजली आपूर्त‍ि बाधित होने की संभावना प्रबल हो गई है&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”