परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बांटे आरसी और डमी ड्राइविंग लाइसेंस, जनवरी में चलेगा सघन जांच अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> पटना स्थित जिला परिवहन पदाधिकारी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में परिवहन विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया&period; इस कार्यक्रम में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने लाभार्थियों को वाहन पंजीकरण प्रमाण-पत्र &lpar;आर सी&rpar; एवं सांकेतिक डमी ड्राइविंग लाइसेंस का वितरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार सरकार आम नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए राज्यभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाएगी&period; उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से आगामी जनवरी माह में सघन जांच अभियान भी संचालित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री ने प्राइवेट स्कूल बसों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हाल के दिनों में सामने आई घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए स्कूल बसों की नियमित और सघन जांच की जाएगी&period; इस दौरान बसों के कागजात&comma; फिटनेस प्रमाण-पत्र&comma; परमिट के साथ-साथ चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की भी गहन जांच की जाएगी&comma; ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके&period;<br &sol;>उन्होंने स्पष्ट किया कि परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी&period; मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं&comma; बल्कि एक सुरक्षित&comma; अनुशासित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था स्थापित करना है। कार्यक्रम के दौरान परिवहन विभाग के वरीय अधिकारी&comma; कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे&period; सभी ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार