प्रधानमंत्री की पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में हुई चूक की घटना दुखद : मुख्यमंत्री

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कहा है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पंजाब यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा में हुई चूक की घटना दुखद है। सुरक्षा व्यवस्था में चूक होने के कारण माननीय प्रधानमंत्री जी को अपनी यात्रा स्थगित कर वापस दिल्ली लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में इस तरह की चूक चिंताजनक&comma; निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यों की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को सुरक्षा उपलब्ध कराना राज्यों का दायित्व है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिये। प्रावधानों के अनुसार पंजाब सरकार को सुरक्षा प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना चाहिये था । भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो&comma; इसे ध्यान में रखते हुये जांचोपरांत दोषी लोगों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिये।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

उपमंत्री का दर्जा मिलने पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा में उत्साह और खुशी की लहर

पत्रकार कुंदन कुमार की गिरफ्तारी पर RJD ने उठाए सवाल, पुलिस कार्रवाई की जांच की मांग

ज्वेलर्स की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग