NEET परीक्षा को लेकर पटना में ट्रैफिक रूट बदला, परीक्षार्थियों से समय पर निकलने की अपील

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के सफल संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं। जारी निर्देश के अनुसार धनकी मोड़ से पटना शहर की ओर आने वाले सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा को जीरो माइल&comma; न्यू बाईपास और भूतनाथ रोड होते हुए ओल्ड बाईपास की ओर संचालित किया जाएगा। वहीं धनकी मोड़ से आने वाले सभी भारी एवं मालवाहक वाहन&comma; बस और पिकअप आदि को न्यू बाईपास-मीठापुर मार्ग से अपने गंतव्य तक जाने की अनुमति होगी। करबिगहिया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को भी मीठापुर न्यू बाईपास होकर ही अपने गंतव्य की ओर जाना होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ट्रैफिक प्लान के तहत मोइनुल हक स्टेडियम क्षेत्र से बहादुरपुर आरओबी की ओर बसों और मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई है। ऐसे वाहन वैशाली गोलंबर&comma; राजेंद्र नगर पुल और 90 फीट रोड होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इसके अलावा जीपीओ से चिरैयाटांड़ पुल की ओर भी भारी वाहनों&comma; बसों एवं पिकअप के परिचालन की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों को वैकल्पिक मार्ग के रूप में मीठापुर न्यू बाईपास का उपयोग करना होगा। पटना ट्रैफिक पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने के लिए परिवर्तित रूट प्लान को ध्यान में रखते हुए घर से निकलें। साथ ही आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध