पटना मेट्रो निर्माण को लेकर ट्रैफिक पुलिस की तैयारी, रूट डायवर्जन प्लान पर मंथन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राजधानी पटना में मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा कराने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्माण कार्य के दौरान संभावित ट्रैफिक दबाव और जाम की समस्या से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए प्रभावी रूट डायवर्जन योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि एचसीसी &lpar;HCC&rpar; कंपनी द्वारा पटना मेट्रो परियोजना के तहत चिड़ियाघर &lpar;जू&rpar;&comma; विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर स्थित मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है। इन क्षेत्रों में प्रतिदिन भारी यातायात रहता है&comma; जिसे देखते हुए वैकल्पिक मार्गों और ट्रैफिक प्रबंधन की रणनीति तैयार की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यातायात पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि रूट डायवर्जन योजना को इस प्रकार लागू किया जाए जिससे आम नागरिकों&comma; राहगीरों&comma; कार्यालय आने-जाने वाले लोगों तथा विशेष रूप से ऑटो चालकों को न्यूनतम असुविधा हो। साथ ही निर्माण एजेंसी और संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर यातायात संचालन को सुचारु रखने पर भी जोर दिया गया। बैठक में मौजूद अधिकारियों ने निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए&comma; ताकि मेट्रो परियोजना का कार्य समय पर पूरा हो सके और आम जनता को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में पूर्व मुख‍िया की हत्‍या, गुस्‍साए लोगों ने आगजनी जाम की ब‍िहटा-औरंगाबाद सड़क

फुलकाहा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई : 78 बोरी यूरिया व मिनी ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार!