रक्षाबंधन पर ट्रैफिक पुलिस और बच्चों का अनोखा मिलन, राखी बांधकर दिया सुरक्षा का संदेश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>रक्षाबंधन के अवसर पर आज पटना यातायात पुलिस की ओर से स्कूली बच्चों और युवा पीढ़ी के साथ एक अनोखा और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जी&period;डी&period; गोयनका पब्लिक स्कूल&comma; पटना के प्राचार्य मधुकर झा के सौजन्य से प्राप्त जानकारी के अनुसार&comma; कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक &lpar;यातायात&rpar;&comma; पटना के निर्देश एवं पुलिस उपाधीक्षक &lpar;चतुर्थ&rpar; के नेतृत्व में आयोजित हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान बच्चों और यातायात पुलिस के बीच सीधा संवाद हुआ। बच्चों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनकी कठिन ड्यूटी&comma; दिन-रात की मेहनत और जनसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस मौके पर यातायात पुलिस के पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी&comma; ICCC कर्मी और NCC कैडेट्स भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यातायात सुरक्षा और पुलिस की जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया। रक्षाबंधन के इस आयोजन में सुरक्षा&comma; सम्मान और जागरूकता का संदेश देखने को मिला। बच्चों और पुलिसकर्मियों के बीच संवाद ने इस अवसर को खास और यादगार बना दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

LNMI पटना में UDGAM 2026 का आयोजन, छात्रों के स्टार्टअप्स ने दिखाई नई राह