साइफन की पुलिया टूटने से आवागमन बाधित

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> क्षेत्र के नारायनपाली-महाकरपुर लिंक मार्ग पर बने साइफन पुल के ऊपर की सड़क के स्लैब का गत तीन महीनों से पूरी तरह से टूट कर धंस जाने से सड़क के बीचोबीच गहरा गड्ढा हो गया है।जिससे इस मार्ग से आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है।यह लिंक मार्ग नारायनपाली से निकलकर महाकरपुर&comma;कुर्दीपुर&comma;चाँदपुर होते हुए गड़वार-फेफना मुख्य मार्ग में मिल जाता है।आधा दर्जन गांवों के लोग फेफना&comma;बलिया जाने के लिए इस मार्ग का प्रयोग करते हैं।मार्ग पर आवागमन बंद हो जाने की वजह से ग्रामीणों को एक किलोमीटर पर स्थित गांव में जाने के लिए पांच किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ रही है।जिससे ग्रामीणों को घोर असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।महीनों पहले से इस मार्ग पर पुल के पास की सड़क टूट कर धंस रही थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा सम्बंधित अधिकारियों से की गयी थी बावजूद कोई संज्ञान नहीं लिया गया जिसके परिणाम स्वरूप सड़क पूरी तरह से धंस गई और आवागमन बंद हो गया।इसको लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश व्याप्त है।उन्होंने इसकी मरम्मत अविलम्ब कराने की मांग जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से की है।अन्यथा की स्थिति में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आदि शंकराचार्य जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आत्मज्ञान और युवा जागरण पर जोर:रीना त्रिपाठी

क्रय केंद्रों पर कोटेदारों के ऊपर अधिकारियों के द्वारा दबाव बनाया जा रहा की गोदाम पर बोरा नही दिए तो होगी कार्यवाही

डिजिटल पेमेंट की समस्याओं पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले व्यापारी : अशोक वर्मा