बेटी को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही महिला को ट्रैक्टर ने कुचला, परिजनों में मचा कोहराम

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना के फुलवारी शरीफ में एम्स के सामने डीएवी स्कूल में अपनी पहली कक्षा में पढ़ने वाली बेटी आसना को छोड़ वापस लौट रहे महिला को एम्स के मुख्य गेट के सामने ही बेलगाम रफ्तार से जा रहे बालू लोड ट्रैक्टर ने कुचल दिया। बुरी तरह कुचल दी गई महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं हादसे के बाद वहां आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया । उधर मृतका की शिनाख्त एम्स के नजदीक वाल्मी के पास बृंदावन कॉलोनी रोड नंबर 1 में रहने वाली अनामिका देवी उम्र 32 वर्ष के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मृतका के पति अखिलेश कुमार हाजीपुर के जोनल रेलवे कार्यालय में चीफ ऑफिस सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनात हैं। मृतका को दो ही बच्चियां है जिनमें 16 वर्षीया आसना डीएवी वाल्मी में पहली कक्षा में पढ़ती है जबकि दूसरी बेटी अभी महज 4 वर्ष की है। इधर दोनों बच्चियों के सर से ममता का साया सदा के लिए उठ चुका था उधर स्कूल से परिजन बच्ची को घर लेकर चले आये। महज 6 साल की आसना अपनी मां की दुर्घटना में मौत होने की खबर से अनजान विलाप करते परिजनों को देख रोने लगती है। वही चार साल की बेटी भी रोते बिलखते परिवार वालों को देख बिलखने लगती है उसे तो यह आभास भी नहीं होता कि उसे दुलार प्यार करने वाली मा अब हमेशा के लिए उसे छोड़ कर चली गयी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगो ने एम्स रोड को जाम कर हो हंगामा करने लगे।स्थानिय लोगो का कहना एम्स गेट पर टेम्पू वाले लोग जाम कर के रखते है।इसी वजह से यहा आए दिन सड़क हादसा होते रहता है। पुलिस मौके पर पहुच कर ट्रैक्टर को पकड़कर थाने पर ले आई। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पटना एम्स पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

आर्य ज्ञान सृष्टि स्कूल में समर कैंप का हुआ भव्य समापन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

प्रखंड मुख्यालय पर राजद का धरना, महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार को घेरा

“12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना