युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु 56वीं वाहिनी द्वारा भेड़ियारी में 30 दिवसीय निःशुल्क इलेक्ट्रीशियन कोर्स का शुभारंभ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;mark><&sol;strong> 56वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल बथनाहा द्वारा भेड़ियारी&comma; कुशमाहा में आज गुरुवार दिनांक 21दिसंबर2023 को सीमावर्ती युवाओं के लिए 30 दिवसीय निःशुल्क इलेक्ट्रीशियन कोर्स का शुभारंभ कराया गया। यह कोर्स प्राथमिक विद्यालय भेड़ियारी में सरिता एनजीओ फारबिसगंज द्वारा गांव में ही चलाया जाएगा&comma; जिससे कि सीमावर्ती युवा सुविधाजनक तरीके से अपने गांव में ही रहकर कोर्स को संपन्न कर सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर उपस्थित समस्त प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए 56वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी कस्तूरी लाल ने कहा कि सेवा&comma; सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण को शुभारंभ करने का मूल उद्देश्य है कि आप सभी आत्मनिर्भर बनें और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत करें। मैं यहां उपस्थित समस्त युवा प्रशिक्षुओं को कोर्स के शुभारंभ पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि आप सभी नियमित रूप से कोर्स को पूर्ण करेंगे एवं एसएसबी द्वारा कराए जा रहे इस कौशल विकास प्रशिक्षण को सफल बनाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उन्होंने कहा कि हमारे देश की युवा पीढी जब आत्मनिर्भर होंगी तब हमारे देश का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा। उन्होंने कहा कि आप सभी सशस्त्र सीमा बल द्वारा चलाए जा रहे नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण&comma; निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर एवं निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर एवं समय-समय पर लगाए जा रहे फ्री मेडिकल चेकअप ओपीडी में शामिल हों और इसका लाभ उठाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में एनजीओ फारबिसगंज शाखा के प्रशिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम द्वारा आगामी 30 दिवसीय इलेक्ट्रीशियन कोर्स के पाठ्यक्रम के बारे में उपस्थित समस्त प्रशिक्षुओ को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। संचालित इस कार्यक्रम की संजीव कुमार सिंह&comma; प्राचार्य&comma; प्राथमिक विद्यालय भेरीयारी&comma; सतीश कुमार दास&comma; वार्ड पार्षद&comma; जोगबनी&comma; नरेश कुमार&comma; समाजसेवी एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में 56वीं वाहिनी के उप-कमांडेन्ट पूर्णेन्दू प्रभाकर&comma;एच कंपनी कुशमाहा के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण प्रभाकर&comma;प्रशिक्षक मोहम्मद मंसूर आलम&comma; प्रशिक्षु&comma; स्थानीय ग्रामीण&comma;एसएसबी के कार्मिक उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित