गृह कलह से तंग महिला ने सरयू नदी में लगाई छलांग नाविको ने बचाया

&NewLine;<p><strong>कलवारी&lpar;सुनील कुमार राव&rpar;&colon;<&sol;strong> बस्ती सरयू नदी पर बने पुल से एक महिला ने बृहस्पतिवार को गृह कलह से तंग होकर छलांग लगा दिया। महिला को छलांग लगाते देख चरवाहो ने गुहार लगाया। उनकी गुहार सुन कर माझाकला बैरियर पुरवा के पास मौजूद राजू&comma; रामरूप&comma; लालजीत&comma; जमुना&comma; कन्तराम व राम जगत सहित नाविको ने दो डोंगी नाव से महिला को बचाने के लिए निकल पड़े। पुल से पांच किलोमीटर दूर महिला बहती हुई नजर आयी। उसे पकड़ कर नाव में डाल बाहर लाये तब वह बेहोश थी। कुछ देर बाद उसको होश आया तो उसने अपने घर का पता व मोबाइल नम्बर बताया। नाविको ने उनके घर फोन किया। परिजन महिला को अपने घर ले गये। बातचीत में 55 वर्षीय मीना निवासी डेईडिहा थाना दुबौलिया ने बताया कि उसने छलांग नहीं लगाया बल्कि वह पानी पी रही थी और पैर फिसल गया। जिससे वह नदी के बहाव में फंस गयी। उसने यह भी बताया कि उसके परिवार में हमेशा कलह रहता है जिससे नाराज होकर वह घर से निकल गयी थी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दलित समाज के अपमान के खिलाफ पानीपत में बुलंद हुई आवाज़

नवनिर्मित महिसौर थाना भवन का उद्घाटन

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पत्रकारिता सम्मेलन में सम्मानित हुए पत्रकार डॉ. शशि भूषण कुमार