हत्या मामले में तीन पर मामला दर्ज, दो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> रविवार को हुई हत्या मामले में फुलकाहा पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में लेकर सोमवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। मृतिका प्रियंका कुमारी के पिता राजेंद्र दास फुलकाहा थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप लगाते हुए केश दर्ज कराया है । उन्होंने अपने दामाद अजय कुमार दास पर दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंध होने के कारण हत्या का आरोप लगाया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं उन्होंने तीन व्यक्ति को अभियुक्त बनाया है । जिसमें दामाद अजय कुमार दास के अलावे उनके पिता नेवो दास&comma; माता मंजु देवी&comma; ग्राम धरहारा &comma; वार्ड नं-01 &comma; मधुरा पश्चिम &comma; थाना फुलकाहा पर आरोप लगाया है कि सभी मिल कर उनकी पुत्री के साथ करीब एक वर्ष से गाली गलौज तथा मार पीट किया करते थे तथा जान से मारने की धमकी भी दिया करता था । इस संबंध में एक वार पंचायती भी हुई थी। आवेदक ने बताया कि उनके पुत्र विकाश कुमार दास को सुबह में मोबाइल पर सूचना मिली थी कि मेरी पुत्री प्रियंका कुमारी के नाक मुंह पर तकीया रख कर तब तक दबाए रखा जबतक उसकी मृत्यु नहीं हो गई। उन्होंने फुलकाहा पुलिस से न्याय का गुहार लगाया है। वहीं फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मृतिका के पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई हेतु पिता पुत्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।अन्य बचे अभियुक्त की तलाश जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम