फुलकाहा में चोरों का तांडव, ज्वेलरी दुकान में चोरी, हजारों का सामान उड़ा ले गए

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फुलकाहा थाना अंतर्गत मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक सोने चांदी की कारीगरी दुकान में फाटक तोड़कर हजारों रुपए मूल्य के औजार सहित अन्य सामग्री उड़ा ले गए। घटना फुलकाहा बाजार निवासी रवि कुमार ठाकुर के दुकान का है। श्री ठाकुर ने कहा अन्य दिनों के तरह मंगलवार की संध्या लगभग 8&colon;00 बजे अपने प्रतिष्ठान को बंद करके घर चला गया। बुधवार की सुबह लगभग 7&colon;30 बजे दुकान खोलने आया तो देखा कि फाटक का कुंडी टूटा हुआ है। दुकान के अंदर सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था तथा जेवर बनाने वाला सभी औजार गायब था इसके अलावा लगभग पांच भड़ टूटा- फूटा पुराना चांदी भी नहीं था। उन्होंने घटना की जानकारी फुलकाहा थानाध्यक्ष दीपक कुमार को दिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष ने स्थल जांच के लिये अपर प्रभारी थानाध्यक्ष गुलशन कुमार एवं एस आई सुरेंद्र कुमार को पुलिस बल के साथ भेज कर चोरी की घटना को बारीकी से जांच करवाये। वहीं प्रभारी अपर थानाध्यक्ष गुलनश कुमार ने पीड़ित दुकानदार के आवेदन पर कांड दर्ज कर चोर की पहचान में जुटे हुए हैं। कहा जल्द से जल्द चोर को गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चलें कि थाना से सटे फुलकाहा वार्ड पांच निवासी अरुण कुमार सिंह लोजपा जिला अध्यक्ष के घर को भी निशाना बनाकर गेट का ताला काट कर लाखों रुपए मूल्य की जेवरात सहित नगदी उड़ा ले गए थे। महज एक दिन भी नहीं बिता ज्वेलरी दुकान में फाटक का कुंडी तोड़कर हजारों रुपए मूल्य की सामान उड़ा ले गए। यह घटना पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ी करती है। एक सवाल और है जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर बिजली फ्री की गई है। तो वहीं बिजली विभाग के कर्मी के द्वारा फुलकाहा फीडर का देर रात विद्युत सप्लाई बंद कर देना यह भी चोर को चोरी करने का हम उपाय दिख रहा है। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन चोरी के मामले का उद्वेदन कब तक करती है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी