चोरी कर बछिया ले जाते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के परिखरा नई बस्ती से चोरों ने संजय कुमार सिंह पुत्र नर्वदेश्वर सिंह का 3 वर्ष का साहिवाल गाभिन बछिया शुक्रवार- शनिवार की रात खोल ले गए ।पीड़ित ने इसकी तहरीर बांसडीह रोड थाना में दे दी है ।पुलिस तहरीर को लेकर मामले की छानबीन में लगी हुई है । पीड़ित संजय कुमार सिंह के अनुसार अभी तक एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ है।संजय कुमार सिंह पुत्र नर्वदेश्वर सिंह निवासी परिखरा नई बस्ती &comma;पोस्ट तिखमपुर &comma;थाना बांसडीह रोड &comma;जनपद बलिया मूल निवासी रोहुंआ थाना बांसडीह रोड बलिया प्रतिदिन की भांति परिखरा अपने आवास के बाहर बछिया बांधकर सोने चले गए ।रात में चोरों ने उनकी बछिया खोल ली ।सुबह उनकी नींद खुली तो दरवाजे से गायब बछिया देखकर वह अवाक रह गए ।उनके घर के बगल में भानु प्रताप सिंह के सीसीटीवी कैमरा को जब खंगाला गया तो 12&colon;56 बजे रात्रि में तीन युवक बछिया को लेकर जाते हुए सीसी टीवी में दिखाई दे रहे हैं ।पीड़ित संजय सिंह पूर्व सांसद भरत सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

यूट्यूबर पत्रकार मामले में थाना अध्यक्ष पर गिरा गाज एसपी शुभांक मिश्रा ने लिया एक्शन

हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने यमुना प्राधिकरण को ज्ञापन सौंपा

एक पैर से दिव्यांग बच्ची के हौसले के आगे जिला प्रशासन को भी झुकना पड़ा