ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ ले गए चोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>बथनाहा बाजार में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हाट चौक स्थित आस्था हॉस्पिटल के दक्षिण स्थित एक ज्वेलरी दुकान और किराना दुकान को निशाना बनाकर चोर लाखों की संपत्ति समेट ले गए। घटना के बाद पूरे बाजार क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; जगरनाथ ठाकुर की रानी ज्वेलर्स नामक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं उसी परिसर में स्थित सुरेश गुप्ता की किराना दुकान से भी लगभग एक लाख रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था। देखते ही देखते घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही बथनाहा थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध चोर मंगलवार देर रात करीब 11 बजे के बाद पीछे का गेट तोड़कर दुकान में प्रवेश करते दिखाई दिए। फुटेज में चोर घंटों दुकान के अंदर मौजूद रहे और आराम से ताले तोड़कर गहने व अन्य सामान समेटते नजर आए। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर नकाब पहन रखा था। इतना ही नहीं&comma; सबूत मिटाने की नीयत से दुकान में लगा एक सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़कर अपने साथ ले गए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय व्यवसायियों ने लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्ती बढ़ाने और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। थाना अध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि बाजार क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही इस संगठित चोर गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल है&comma; वहीं पुलिस के सामने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पत्रकार महिमा सिंह 21 जून को पटना में ‘एक विवाह ऐसा भी’ सामूहिक विवाह में होंगी शामिल

शेखपुरा डीएम की तकनीकी विभागों के साथ समीक्षा बैठक;काम में देरी पर ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंचायत सरकार भवन जल्द बनाने का निर्देश

3×3 बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज