असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रहेगी, क्यूआरटी किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहेगा : डीएम व एसएसपी ने कहा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना श्री राजीव मिश्रा ने कहा है कि 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। इसके लिए सभी तैयारी तीव्र गति से की जा रही है। अधिकारीद्वय आज वरीय पदाधिकारियों के साथ गाँधी मैदान&comma; पटना का निरीक्षण कर रहे थे। डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह एक फिक्स्ड टाईम-फिक्स्ड वेन्यु समारोह है। यह एक महत्वपूर्ण टीम वर्क है। अतः हर एक को अपनी भूमिका के बारे में भली-भाँति अवगत रहना एवं उसका सम्यक निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों की सुदृढ़ एवं त्रुटिरहित तैयारी सुनिश्चित करने के लिए विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने टीम को अनवरत क्रियाशील रखना होगा। सभी पदाधिकारियों को आपस में सार्थक समन्वय करते हुए तत्परता प्रदर्शित करनी पड़ेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि प्रशासनिक तैयारी के दृष्टिकोण से सम्पूर्ण गाँधी मैदान को चार जोन में बांटा गया है। अपर जिला दंडाधिकारियों के नेतृत्व में सभी जोन में कार्य कराया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस की तैयारियों का नियमित पर्यवेक्षण करने के लिए उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक बहु-सदस्यीय उप समिति 24&&num;215&semi;7 क्रियाशील है। इस समिति में भवन निर्माण विभाग के अभियंता&comma; लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अभियंता&comma; नगर कार्यपालक पदाधिकारी&comma; प्रबंधक&comma; श्रीकृष्ण स्मारक विकास समिति सदस्य के तौर पर नामित किए गए हैं। समिति के सदस्यों द्वारा नियमित तौर पर गाँधी मैदान का भ्रमण किया जा रहा है तथा ग्राउंड की तैयारी से संबंधित तथा अन्य बिन्दुओं पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि गाँधी मैदान के घास की कटाई&comma; गड्ढों की भराई तथा पेड़ों की छटाई तीव्र गति से की जा रही है। ट्रैकिंग पाथवे की मरम्मती&comma; चेम्बर स्लैब को ढंकना&comma; सभी गेट पर ग्लो साईन बोर्ड फंक्शनल रखना&comma; सभी डेकोरेटिव पाथवे लाईट तथा हाई मास्ट लाईट को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विदित हो कि गाँधी मैदान में कुल 15 हाईमास्ट लाईट&comma; 56 डेकोरेटिव लाईट&comma; 98 पोल लाईट तथा गाँधी मूर्ति के पास 28 पार्क लाईट अधिष्ठापित है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पदाधिकारियों एवं विभागों द्वारा निम्नलिखित कार्य किया जा रहा हैः-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list">&NewLine;<li>बैरिकेडिंग- कार्यपालक अभियंता&comma; भवन निर्माण विभाग&comma; पटना प्रमंडल को निदेश दिया गया कि अनुमोदित नक्शा के अनुसार बैरिकेडिंग की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। गाँधी मैदान का समतलीकरण तथा इसके चहारदीवारी के सभी प्रवेश द्वार की आवश्यकतानुसार मरम्मति की जाए। परेड निरीक्षण तथा झाँकियों के रास्तों एवं प्रवेश द्वारों में आवश्यकतानुसार ब्रीक पिचिंग की जाए।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>बैठने की व्यवस्था- गाँधी मैदान में बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी। नजारत उप समाहर्ता एवं अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था को निदेश दिया कि योजनाबद्ध ढंग से प्रोटोकॉल के अनुसार बैठने की व्यवस्था की जाए। दीर्घा में आने-जाने के रास्ते पर सूचना एवं निर्देश की व्यवस्था की जाए ताकि सुलभता से सभी लोग अपना निर्धारित स्थान ग्रहण कर सके।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>विद्युत व्यवस्था- कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल&comma; पटना गाँधी मैदान में विद्युत की व्यवस्था करेंगे। गाँधी मैदान के चारों ओर अवस्थित सभी हाईमास्ट लाईट को चालू हालत में रखेंगे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>संयुक्त परेड एवं पूर्वाभ्यास- पैरेड का रिहर्सल दिनांक 11&period;01&period;2024 से प्रारंभ है एवं अंतिम अभ्यास दिनांक 24&period;01&period;2024 को पूर्वाह्न 09&period;00 बजे होगा। रिहर्सल के लिए सभी टुकड़ियों की निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित रहनी चाहिए। डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि रिहर्सल के दौरान लोक प्रसाधन एवं जन सुविधा की समुचित व्यवस्था है। चिकित्सा दल भी प्रतिनियुक्त किए गए हैं।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>सफाई व्यवस्था- पटना नगर निगम&comma; वन प्रमंडल तथा पार्क डिविजन समारोह के पूर्व गाँधी मैदान के अतिरिक्त इसके चारों तरफ&comma; भीतरी एवं बाहरी भाग तथा पार्क की भी विशेष रूप से सफाई&comma; घास की कटाई तथा पेड़ों की आवश्यकतानुसार छटाई करा रहे हैं। भवन निर्माण विभाग पेड़ों की रंगाई एवं सुसज्जिकरण करेगा। साथ ही नगर निगम के पदाधिकारी गाँधी मैदान के चारो ओर जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>पेयजल की व्यवस्था- डीएम डॉ&period; सिंह ने निदेश दिया कि कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग वाटर टैंकर के साथ-साथ पर्याप्त संख्या मंे वाटर एटीएम भी लगाएंगे। नगर कार्यपालक पदाधिकारी&comma; पटना नगर निगम&comma; कार्यपालक अभियंता&comma; पटना नगर निगम जलापूर्ति प्रमंडल&comma; कार्यपालक अभियंता&comma; भवन प्रमंडल&comma; पटना एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग&comma; पटना गाँधी मैदान में अवस्थित सभी वाटर हाईड्रेन्ट्स एवं नलों को चालू रखेंगे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि प्राथमिक उपचार हेतु समुचित संख्या में अलग-अलग केन्द्र गाँधी मैदान में खोले जायेंगे&comma; जिनमें अलग-अलग चिकित्सक&comma; प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों के साथ निर्धारित यूनिफॉर्म में प्रतिनियुक्त रहेंगे। सभी केन्द्र पर एम्बुलेंस&comma; स्ट्रेचर्स भी उपलब्ध रहें ताकि आपात स्थिति में उपयोग किया जा सके। इस कार्य में रेड-क्रॉस सोसाईटी पूर्व की भांति सहयोग करेगी। सभी महत्वपूर्ण गेट के नजदीक भी एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक के साथ की जायेगी।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>अग्निशमन की व्यवस्था- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये दो अग्निशामक दस्ता की व्यवस्था की जायेगी&comma; इनमें से एक दस्ता परेड ग्राउण्ड में तथा दूसरा पीसीआर में सुरक्षित रखा जाएगा।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>उद्घोषणा की व्यवस्था- जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर उद्घोषण कार्य हेतु दो उद्घोषक की प्रतिनियुक्ति करेंगे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>यातायात व्यवस्था- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर यातायात प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात द्वारा किया जाएगा। ट्रैफिक प्लान से संबंधित सूचना अखबारों में ससमय प्रकाशित की जाएगी ताकि लोग समारोह के समय वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सके। गाँधी मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था करने का निदेश पुलिस अधीक्षक यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। कार्यपालक अभियंता पटना भवन प्रमंडल&comma; पटना पार्किंग के लिये चिन्हित स्थल को नक्शा में दर्शायेंगे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>झांकियों का प्रदर्शन-उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में नजारत उप समाहर्ता एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी मानकों के अनुसार झाँकियों के प्रदर्शन हेतु सभी प्रबंध करेंगे। झाँकियों की ऊँचाई 15 फीट से अधिक नहीं होगी।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>विधि-व्यवस्था संधारण- जिला नियंत्रण कक्ष द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु संयुक्त आदेश निर्गत किया जाएगा। प्रभारी दण्डाधिकारी&comma; जिला नियंत्रण कक्ष पूर्व की भांति इस कार्य में सहयोग करेंगे।<&sol;li>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<li>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर अतिथियों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। यातायात प्रबंधन हेतु यातायात नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। विधि-व्यवस्था संधारण सहित सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित की जाएगी।<&sol;li>&NewLine;<&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह व एसएसपी श्री मिश्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस&comma; 2024 के अवसर पर उत्कृष्ट भीड़ प्रबंधन&comma; सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुचारू यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग&comma; तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना श्री राजीव मिश्रा के साथ उप विकास आयुक्त श्री तनय सुल्तानिया&comma; पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पूरण कुमार झा&comma; नगर पुलिस अधीक्षक मध्य श्री वैभव शर्मा&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; पटना सदर श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर&comma; अपर जिला दण्डाधिकारी आपूर्ति श्री ब्रजेश कुमार&comma; विशिष्ट पदाधिकारी अनुभाजन श्री मनोरंजन कुमार&comma; अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था श्री हेमंत कुमार&comma; अपर नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम श्रीमती शीला ईरानी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना जिला न्यायालय का बड़ा आदेश : रुक्मणी बिल्डटेक की संपत्ति होगी कुर्क

टूटी पाइपलाइन से घरों में पहुंच रहा नाले का गंदा पानी

शाहपुर डबल मर्डर पर सांसद पप्पू यादव का हमला : अपराधियों को संरक्षण दे रही है सरकार