जननायक कर्पूरी ठाकुर में आस्था रखने वालों का 24 जनवरी को पटना में होगा महाजुटान : उमेश सिंह कुशवाहा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar; <&sol;mark><&sol;strong>जनता दल&lpar;यू०&rpar; की ओर से 24 जनवरी को प्रस्तावित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह को सफल बनाने के लिए पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शनिवार को हाजीपुर जिला अतिथि गृह में वैशाली जिला के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ तैयारी बैठक की। बैठक में उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की एवं स्थानीय नेताओं से कार्ययोजनाओं की जानकारी ली।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की सामाजिक न्याय के विचारों को बल देने के लिए हमें 24 जनवरी को अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करना है। वर्तमान राजनीतिक हालात में कर्पूरी ठाकुर के विचार समाज और राष्ट्र को सही दिशा दिखाने की क्षमता रखता है। जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह का उद्देश्य जननायक के विचारों को व्यापक रूप से प्रचारित और प्रसारित करना है। ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी राजनीतिक और सामाजिक दायित्व को बेहतर ढंग से समझ सकें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर में आस्था रखने वाले लाखों की संख्या में लोग 24 जनवरी को पटना में जुटेंगे। पार्टी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरे जोर-शोर से जुटी हुई है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश की आम जनता भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। जन्मशताब्दी समारोह में बिहार के कोने-कोने से लाखों की संख्या में शामिल होने के लिए लोग पटना आएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि आपलोगों के परिवार के सदस्य के तौर पर मैं आप सभी का आह्वान करता हूँ कि 24 तारीख को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्मशताब्दी समारोह में हमलोगों की ऐसी सहभागिता हो कि पूरा बिहार देखता रह जाए। वैशाली के लोग कितने सजग और जागरुक हैं&comma; यह मुझसे छिपा नहीं। हमलोग जो एक बार ठान लेते हैं&comma; उसे करके ही दम लेते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि जननायक की सौवीं जयंती जितनी ऐतिहासिक होगी&comma; उतनी है ऐतिहासिक उसमें वैशाली की सहभागिता होगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लहसुना थाना पुलिस ने NBW वारंटी को किया गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 69 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

कांग्रेस का अब कोई वजूद नहीं, न नीति न नियत और न ही नेतृत्व बचा : श्याम रजक