सिमराहा थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप, घरेलू विवाद में महिला की हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब वार्ड संख्या 02 में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रविन्द्र यादव की 30 वर्षीय पत्नी बन्धन देवी के रूप में हुई है। घरेलू विवाद के कारण यह घटना घटित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और सिमराहा थाना अध्यक्ष प्रेम कुमार भारती अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक&comma; मृतका का परिवार के अन्य सदस्यों&comma; विशेषकर देवर और सास के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले बन्धन देवी के साथ मारपीट की गई थी&comma; जिससे उनके पैरों में चोटें आई थीं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसको लेकर सिमराहा थाने में केस भी दर्ज हुआ था । लेकिन अब महिला की हत्या कर दी गई। आरोपी की तलाश जारी है&comma; और पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मामले को लेकर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा क्या कुछ कह रहे हैं । उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टिया शव को देखने से हत्या प्रतीक हो रहा है। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल परिजनों के द्वारा आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। क्यों कि मृत महिला के द्वारा पूर्व में अपने देवर व सास के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया गया था।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

शेखपुरा में अतिक्रमण पर प्रशासन का डंडा, 18 दुकानें हटाई, 12,200 रुपये जुर्माना वसूला

AES से निपटने को लेकर बिहार सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव बोले- “चमकी बुखार में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं”

NEET UG 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, 34 जिलों के 331 केंद्रों पर 1.56 लाख छात्र देंगे परीक्षा