रेल डीएसपी के बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़ नकदी और जेवरात ले उड़े चोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरिफ&comma; अजीत।<&sol;strong> फुलवारी शरिफ थाना क्षेत्र के बिरला कॉलोनी में गुरुवार की रात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया&period; चोरी की यह वारदात कटिहार में पदस्थापित रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला के आवास में हुई&period; घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; रेल डीएसपी अरुण कुमार अकेला वर्तमान में कटिहार में पदस्थापित हैं&comma; जबकि उनकी पत्नी दिल्ली में रहती हैं&period; इसी कारण बिरला कॉलोनी स्थित उनका मकान बंद था&period; चोरों ने सूने मकान का फायदा उठाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर प्रवेश कर लगभग 70 हजार रुपये नकद&comma; एक चांदी का पायल&comma; 35 चांदी के सिक्के&comma; सोने के तीन कान के टॉप्स समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए&period; चोरी गए सामान की कीमत दो लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शुक्रवार को घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे&period; सूचना पर फुलवारी शरिफ थाना पुलिस भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया&period; पीड़ित की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है&period; पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय लोगों का कहना है कि बिरला कॉलोनी में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं&comma; जिससे लोगों में दहशत और असुरक्षा का माहौल है&period; लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की है&period; पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

झमाझम बारिश से पटना एम्स रोड से लेकर फुलवारी, संपतचक और रामकृष्ण नगर तक जलजमाव

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सांसद पूर्णिया द्वारा समाहरणालय में टीबी ग्रसित मरीजों को उपलब्ध कराई गई पोषण सामग्री

सिमरिया सिक्स-लेन पुल पर एक्सपेंशन जॉइंट बदला जा रहा, यातायात जारी