मित्र मंडल कॉलोनी में करोड़ों की चोरी से हड़कंप, 24 घंटे बाद भी पुलिस के खाली हाथ

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित यादव।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित मित्र मंडल कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर सुजीत कुमार के घर हुई करोड़ों की भीषण चोरी के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है&period; घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं&comma; जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और भय दोनों बढ़ गया है&period;<br>परिवार के अनुसार घर में सभी लोग मौजूद थे&comma; इसके बावजूद चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया&period; जिस कमरे में नकद रुपये और कीमती सामान रखा था&comma; उसी को निशाना बनाया गया&comma; जबकि उस कमरे में उस रात कोई नहीं सो रहा था&period; इससे साफ संकेत मिल रहा है कि चोरों को घर की पूरी जानकारी पहले से थी। घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने का दावा किया है&period; थाना अध्यक्ष के अनुसार कई टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है&period; हालांकि परिवार का कहना है कि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है और पुलिस सिर्फ कार्रवाई का दावा कर रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूत्रों के मुताबिक पुलिस घर में काम करने वाले दाई और अन्य कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है&period; परिवार के लोगों को भी अंदरूनी संलिप्तता की आशंका है&period; उनका कहना है कि बिना सटीक जानकारी के इतनी बड़ी चोरी संभव नहीं है&period;<br>घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में भारी दहशत है&period; स्थानीय निवासियों ने बताया कि अब वे पुलिस पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं&period; हालात यह हैं कि लोग रात में अपने-अपने घरों की सुरक्षा के लिए बारी-बारी से जागकर पहरा दे रहे हैं&period; कई परिवारों ने अपने घरों के बाहर अतिरिक्त ताले और सुरक्षा इंतजाम भी बढ़ा दिए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस गश्ती बेहद कमजोर है&period; रात होते ही असामाजिक तत्व और नशे में धुत युवक सड़कों पर घूमते रहते हैं&period; लोगों ने कहा कि शाम ढलते ही वे घरों से बाहर निकलने से कतराते हैं&period; पिछले डेढ़ साल से चोरी&comma; चेन स्नैचिंग और बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं&comma; लेकिन पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है। लोगों ने यह भी बताया कि कॉलोनी में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं&comma; जिनमें संदिग्धों की आवाजाही कैद हो सकती है&comma; लेकिन पुलिस अभी तक उस दिशा में कोई ठोस नतीजा नहीं दे पाई है। मित्र मंडल कॉलोनी में राजनेता&comma; अधिकारी और बड़े कारोबारी रहते हैं&period; ऐसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में इस तरह की बड़ी चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है&period; फिलहाल पूरे इलाके में डर का माहौल है और लोग जल्द खुलासे की मांग कर रहे हैं&period; पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोर गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तेज प्रताप नगर में छापेमारी, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और अंग्रेजी शराब बरामद

बेउर में खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध बालू ढुलाई करते 17 ट्रैक्टर जब्त

राजीव नगर में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश