रामगंज के गैराज में चोरी, सीसीटीवी में कैद बदमाश, 15 मिनट में 40,000 का सामान लेकर फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> गौरीचक थाना क्षेत्र के रामगंज इलाके में स्थित एक गैराज में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया&period; पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महज 15 मिनट में पिकअप गाड़ी लेकर आए बदमाशों ने गैराज से चार पहिया वाहन का हेड&comma; चेचिस और कई कीमती पार्ट्स लोड कर लिए और फरार हो गए&period; इस दौरान करीब 40&comma;000 रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गैराज मालिक जमुनापुर निवासी अनिल मिस्त्री ने बताया कि यह चोरी तीन दिन पहले हुई थी&period; जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो पूरा मामला स्पष्ट हुआ&period; उन्होंने पुलिस को सूचना दी&comma; लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। गौरीचक थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है&period; सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन