लोजपा जिलाध्यक्ष के घर चोरी, अज्ञात चोरों ने ताला काट उड़ा ले गए नगदी सहित लाखों का जेवरात

&NewLine;<p><br><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; फुलकाहा थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात चोरों ने लोजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के फुलकाहा स्थित वार्ड पाँच में सोमवार की रात आवास का ताला काटकर नगदी सहित लाखों का जेवरात उड़ा ले गए। चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब आवास के पीछे रह रहे रविकांत मंडल ने और दिन के तरह सुबह करीब पांच बजे चापाकल पर पानी लेने गया तो देखा कि मुख्य द्वारा खुला हुआ है और ताला काटा हुआ है। जिसकी जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम मिला। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही आवास पहुंचा तो देखा कि सभी द्वारा का ताला तोड़कर अंदर रखे सारा कपड़ा तित्तर-वित्तर पड़ा था। गोदरेज का भी ताला टूटा था और गोदरेज में रखे सोना और चांदी का जेवरात सहित नगदी 32000&comma;रुपया एवं दस पीस कीमती साड़ी नहीं है। कहा घटना की जानकारी फुलकाहा थाना पुलिस को दिया गया दो घंटे बाद पुलिस स्थल पर पहुंच कर जांच किया। तत्पश्चात अज्ञात चोर के विरुद्ध लिखित आवेदन थाना पुलिस को देकर न्याय की मांग की है।उन्होंने बताया कि सोमवार की देर शाम हमलोग पथराहा पुराने आवास पर गया था और देर रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया है । जिसमें लगभग तीन लाख रुपये की नगदी सहित जेवरात चोरी कर लेकर चला गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु