कचौड़ी गली में बंद घर से चोरी, पुलिस जांच मे जुटी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली स्थित एक घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन मे जुट गई हैं। पीड़िता किरण शर्मा ने बताया की गुरुवार की शाम करीब छह बजे घर में ताला लगाकर श्याम मंदिर गयी थी। जब वापस घर लौटी तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। चोर आलमीरा का ताला तोड़कर 80 हजार रुपए की चांदी के 21 सिक्कों वाली माला&comma; सोने की एक जोड़ी कान का टॉप्स&comma; चांदी की दो जोड़ी पायल व 10 हजार रुपये नगद समेत अन्य सामानों की चोरी कर ले भागे। घटना के बाद पीड़िता ने मामला दर्ज करवा दिया हैं। वहीं थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया