पटना बाईपास में अहले सुबह युवक को गोलियों से भून डाला

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना में अहले सुबह बाईपास रोड किनारे एक 35 वर्षीय युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोलियों से छलनी मौत के घाट उतार दिया। घटना बेउर थाना अंतर्गत बाईपास रोड में अमित होटल के नजदीक राजधानी फर्नीचर के पास की बताई जाती है । मौके पर पहुंची बेउर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। अपराधियों ने युवक के पेट छाती और पीठ में गोलियां मारी है । <code>घटना के बारे में बताया जाता है कि अनिशाबाद बाईपास रोड में अहले सुबह करीब 5&colon;00 बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी और आराम से फरार हो गए । घटना की सूचना मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने पुलिस को दी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर तहकीकात शुरू कर दी । पटना में सुबह सुबह हुई हत्या की वारदात के बाद बेऊर अनिसाबाद और आसपास के इलाके में सनसनी का माहौल है । हत्या की यह वारदात बाईपास रोड में विष्णुपुरी के सामने राजधानी फर्नीचर के पास हुई । बेउर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया अज्ञात करीब 35 वर्षीय युवक को अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दिया है। मृतक के शरीर मे तीन गोलियां लगने का पता चल रहा है । फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा मृतक के शरीर में कितनी गोलियां लगी हैं। शव को देखने से लगता है कि अपराधियों ने युवक के छाती औऱ पेट मे गोली मारी है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शरीर पर रेड टी शर्ट क्वार्टर पैंट और गले में गमछा पाया गया है। पुलिस टीम आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।<&sol;code><&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर