ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति पत्नी को मारा धक्का, पत्नी की कुचलकर मौत!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना फुलवारी मुख्य मार्ग पर गर्दनी बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजा इमली के नजदीक सीआईएसएफ कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दम्पति को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिससे मौके पर ही पत्नी की कुचलकर मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा पति बाल बाल बच गया । हादसे के बाद स्थानीय लोगो को जुटता देख चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। इधर पत्नी की लाश के पास बदहवाश पति बिलखता रहा और अपने परिजनों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद पटना से फुलवारी जाने वाली लेन पर आवागमन बाधित हो गया । इसके दौरान करीब एक घन्टे तक पत्नी की लाश के साथ पति सड़क पर विलाप करता रहा और लोगो की भीड़ जमा होकर टुकर टुकुर ताकती रही। वही मौके पर पहुंचे गर्दनीबाग थानाध्यक्ष अरुण कुमार दल बल के साथ किसी तरह शव को पुलिस जीप में लदवाकर पीएमसीएच भेज दिए। हालांकि पुलिस के साथ स्थानीय लोगो की बकझक भी हो गयी। लोग चाहते थे कि जबतज मृतक के परिजन घटनास्थल पर नही आ जाते हैं शव पोस्टमार्टम में नही भेजा जाए। इसी बीच रोते बिलखते मृतक के गोविन्दपुर में रहने वाले रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बारे में बताया जाता है कि पालीगंज के पाली पाकड़ गांव निवासी रविंद्र भारती अपनी पत्नी उमा भारती &lpar; उम्र करीब 22 साल &rpar; को टीपीएस कॉलेज पटना से बीएड परीक्षा दिलाकर बाइक से वापस पालीगंज लौट रहा था तभी नेशनल हाईवे 98 पर सीआईएसएफ भवन के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही बाइक पर सवार पत्नी उमा भारती सड़क पर फेका गयी और ट्रैक्टर ने उसके चेहरे पर चढ़ाकर कुचल दिया। मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गयी । हालांकि मृतका का पति रविन्द्र बाल बाल बच गया।इस बीच लोगो के हो हल्ला करने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। वही पति मृतक पत्नी के शव के पास विलाप करने लगा। इस दौरान सड़क पर एक लेन में वाहनों का आवागमन बाधित हो गया जिससे सड़क पर लम्बा जाम लग गया। घटना स्थल से ही रोता बिलखता पति अपने परिवार वालों को ख़बर देकर बुलाते रहा । इस बीच पुलिस उसे डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए मिन्नते करती रही लेकिन पति अपने परिवार वालों के आने की बात करता रहा। हालांकि फुलवारी के गोविन्दपुर से उसके कुछ रिश्तेदार पहुंचे । रिश्तेदार लड़के ने बताया कि रविंद्र उनका साला है । इस बीच गर्दनीबाग थानेदार अरुण कुमार पहुँच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगे जिसका विरोध करते हुए स्थानीय लोग पुलिस से उलझ गए। हालांकि पुलिस ने लोगो के विरोध के बावजदू शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया और ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले गयी। वही घटना की जानकारी पालीगंज के पाली पाकड़ गांव में मिली तो परिजन चीत्कार उठे। पालीगंज से परिजन रोते बिलखते पटना के लिए रवाना हो गए। मृतक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल होने लगा ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हादसे के बाद सड़क पर बिखरे पड़े थे खून सने मंगलसूत्र &comma;पेन &comma;एडमिट कार्ड औऱ सैंडिल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पति के साथ बीएड परीक्षा देकर वापस लौट रही पत्नी उमा भारती की हादसे में मौत के बाद एक घन्टे तक सडक़ पर उसके शव के पास उसका एडमिट कार्ड &comma; आधार कार्ड&comma; पेन सैंडिल और मंगल सूत्र दुर्घटना की भयावहता की दास्तान बता रहे थे। पत्नी के क्षत विक्षत शव को गोद मे लिए पति एक घन्टा तक बिलखता रहा लेकिन सड़क किनारे मजमा लगाए लोगों में कोई उसका आंसू पोछने तक नही आगे बढ़ा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री