ट्रैक्टर ने बाइक सवार पति पत्नी को मारा धक्का, पत्नी की कुचलकर मौत!

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना फुलवारी मुख्य मार्ग पर गर्दनी बाग थाना क्षेत्र अंतर्गत खोजा इमली के नजदीक सीआईएसएफ कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दम्पति को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया जिससे मौके पर ही पत्नी की कुचलकर मौत हो गयी जबकि बाइक चला रहा पति बाल बाल बच गया । हादसे के बाद स्थानीय लोगो को जुटता देख चालक ट्रैक्टर से कूदकर फरार हो गया। इधर पत्नी की लाश के पास बदहवाश पति बिलखता रहा और अपने परिजनों को मोबाइल से घटना की जानकारी दी। हादसे के बाद पटना से फुलवारी जाने वाली लेन पर आवागमन बाधित हो गया । इसके दौरान करीब एक घन्टे तक पत्नी की लाश के साथ पति सड़क पर विलाप करता रहा और लोगो की भीड़ जमा होकर टुकर टुकुर ताकती रही। बताया जाता है कि पालीगंज के पाली पाकड़ गांव निवासी रविंद्र भारती अपनी पत्नी उमा भारती &lpar; उम्र करीब 22 साल &rpar; को टीपीएस कॉलेज पटना से बीएड परीक्षा दिलाकर बाइक से वापस पालीगंज लौट रहा था तभी नेशनल हाईवे 98 पर सीआईएसएफ भवन के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से जोरदार धक्का मार दिया&period; वही मौके पर पहुंचे गर्दनीबाग थानाध्यक्ष अरुण कुमार दल बल के साथ किसी तरह शव को पुलिस जीप में लदवाकर पीएमसीएच भेज दिए। हालांकि पुलिस के साथ स्थानीय लोगो की बकझक भी हो गयी। लोग चाहते थे कि जबतज मृतक के परिजन घटनास्थल पर नही आ जाते हैं शव पोस्टमार्टम में नही भेजा जाए। इसी बीच रोते बिलखते मृतक के गोविन्दपुर में रहने वाले रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुंच गए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार : केंद्र-राज्य के सहयोग से बिहार में विकास को मिलेगी रफ्तार : 1 जुलाई से लागू होगी VB G RAM G योजना

डीएम ने जन-कल्याण शिविर का किया औचक निरीक्षण : आई-कार्ड अनिवार्य, 30 जून तक लंबित काम निपटाने के निर्देश

नशा मुक्त सप्ताह’: अनुमंडल से प्रखंड तक अधिकारियों-कर्मियों ने ली ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ