मजदूर वर्ग के लिए का. जगन्नाथ सरकार के विचार व काम आज भी प्रासांगिक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की पटना जिला परिषद की ओर से पार्टी की पटना जिला कार्यालय काजीपुर में कम्युनिस्ट पार्टी बिहार के संस्थापकों में एक एवं लंबे समय तक बिहार कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव रहे कामरेड जगन्नाथ सरकार की 15वीं स्मृति वर्षगांठ पर पुष्पांजलि सह संकल्प सभा का हुआ आयोजन।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पार्षद मोहन प्रसाद ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि एवं का&period; जगन्नाथ सरकार अमर हैं और अमर रहेंगे के नारों के साथ हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा पटना जिला सचिव विश्वजीत कुमार ने बताया कि कामरेड जगन्नाथ सरकार वैचारिक तौर पर अति स्पष्ट और प्रतिबद्ध नेता थे। उन्होंने उसी स्पष्टता से बिहार में कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूती दिलाने में एवं मजदूर किसानों के अधिकारों को हासिल करने का काम किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस्कफ के जिला अध्यक्ष अनंत शर्मा ने बताया कि किस तरह वे कार्यकर्ताओं का ख्याल रखते थे एवं बिहार की पूरी राजनीति उस समय उनके इर्द-गिर्द घूमा करती थी। कार्यक्रम को कार्यालय सचिव मदन वर्मा&comma; प्रख्यात डा&period; उषाश्री गुप्ता&comma; एआईएसएफ नेता आशीष कुमार&comma; किट्टू कुमार&comma; सुनील कुमार&comma; राज कुमार मेहता ने भी संबोधित किया। सभी ने कां&period; जगन्नाथ सरकार के तस्वीर पर पुष्पांजलि के साथ अपने वक्तव्यों में उनके विचारों को अपनाने के साथ&comma; उन पर आगे चलते रहने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण