पोर्टल पत्रकार को अचानक मौत से परीजनो में कोहराम

&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;<&sol;strong>&colon; एम आई पोर्टल में काम करने वाले फ़ोटोग्राफर पत्रकार आफताब उर्फ मो राजा की सोमवार की सुबह सुबह अचानक मौत हो जाने से लोग हतप्रभ रह गये । वहीं मो राजा कि अचानक मौत से परीजनो में कोहराम मच गया। पत्रकार मो राजा के बौली मुहल्ला स्थित घर संतावना देने हर क्षेत्र के लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसने भी आफताब उर्फ राजा की मौत को ख़बर सुना उसे सहसा यकीन ही नही हो रहा था क्योंकि रविवार को देर रात थाना परिसर में खबरों के सीलसिले में देखे गए थे। वही रविवार को राजद के प्रदर्शन के दौरान बारिश में भींग कर रिपोर्टिंग करता देख किसी को यकीन नही हो पा रहा था कि अचानक कैसे मौत हो गयी। फ़ोटो पत्रकार राजा की मौत पर पत्रकारों सहित राजनीतिक शैक्षणिक व सामाजिक क्षेत्र के लोंगो ने शोक जताया है। मृतक की पत्नी पति की अचानक मौत से गहरे सदमे में चली गयी। उसके दो बच्चे हैं जिनमे मरियम क्लास 8 व तौसीफ क्लास 5 में पढ़ायी करते थे । वहीं राजा के पिता मुस्लिम अंसारी भाइयों और परिवार के अन्य सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा था। उसकी माँ का पहले ही देहांत हो चुका है। परीजनो ने बताया की राजा को ब्लड प्रेशर की शिकायत थी जिसके चलते हमेशा अपने साथ ब्लड प्रेशर की दवाई रखते थे। परीजनो के मुताबिक अहले सुबह जागने पर अचानक चिल्लाने लगे । इसके बाद उनका शरीर ठंडा पड़ने लगा जिसके बाद आनन फानन निजी होस्पिटल ले जाया गया । जहां अस्प्ताल पहुंचते ही डॉक्टर ने राजा को मृत घोषित कर दिया। देर शाम जनाजा को कंधा देने विधायक गोपाल रविदास थानेदार आर रहमान समेत पत्रकारों के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचे । बड़े ही गमगीन माहौल में राजा को कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। स्थानीय लोगो ने विधायक और प्रशासन से पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। <&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत