घमंडिया गठबंधन में सिर फुटौव्वल शुरू : नंदकिशोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज क्राइम 24। <&sol;mark><&sol;strong>भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि &&num;8216&semi;घमंडिया&&num;8217&semi; गठबंधन का बिखराव तय है। 2024 लोकसभा चुनाव तक घमंडिया गठबंधन का अस्तित्व नहीं रहेगा। स्वार्थ की जमीन पर कोई राजनीतिक दल या गठबंधन ज्यादा समय तक खड़ा नहीं रह सकता&comma; उसका धराशाई होना तय है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि महागठबंधन में शामिल बिहार के सबसे बड़े क्षेत्रीय दल के विधायक अपने ही दल के राज्यसभा सांसद से अपनी जाति के अपमान को लेकर भिड़ गए हैं। सही भी है&comma; किसी की जाति का अपमान करने का अधिकार किसी को नहीं है। लेकिन&comma; जिस दल और गठबंधन में अनुशासन नाम की चीज नहीं हो। उनके नेताओं के बिगड़ैल बोल को कौन रोक सकता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने कहा कि यह सिर्फ बिहार की बात नहीं है&comma; बंगाल में भी घमंडिया गठबंधन के दलों में घमासान मचा है। कांग्रेस और टीएमसी के नेताओं में धींगामुश्ती नौबत आ गयी है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के इकलौते सांसद राज्य में फैले डेंगू को ममता सरकार की देन बता रहे हैं&comma; कह रहे हैं कि ये गवर्नमेंट स्पॉन्सर डेंगू है। बंगाल के लोग भगवान के भरोसे जी रहे हैं। वहीं&comma; टीएमसी के नेता कांग्रेस सांसद को गठबंधन धर्म के पालन करने की नसीहत दे रहे हैं ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री यादव ने कहा कि ये नौबत तब आ गयी है&comma; जब सीट शेयरिंग नहीं हुई है । सीट शेयरिंग तक तो इनके लिए अखाड़े की भी व्यवस्था करनी होगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दानापुर में दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने सोनू सिंह को गोलियों से भूना डाला, मौके पर मौत!

BIHAR BANDH : बिहार बंद को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भारत ने जानबूझकर पड़ोसी देश में बाढ़ लाने की पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों को किया खारिज