तेज गति से आ रहे टैंकर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही युवक की हुई मौत!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीमा सड़क से बसमतिया की ओर से तेज गति से आ रहे तेल टेंकर ने एक बाइक सवार 21 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी&comma; जिससे उक्त युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना आज गुरुवार की सुबह करीब11&colon;00 बजे दिन की बताई जाती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीमा सड़क पर बसमतिया की ओर से तेज गति से आ रहे बी&period;आर&period;38जी&period;2331 टैंकर ने बबुआन पंचायत के वार्ड संख्या-14 राम टोला&comma; महेशपट्टी के समीप आगे जा रहे बाइक सवार युवक को जबरदस्त टक्कर मार दी&comma; टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उक्त युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया और उसकी हीरो सुपर स्प्लेंडर BR-38U 5686 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े।घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे&comma;इसी दौरान घटना की सूचना थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा को दी गई। सूचना मिलते ही दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर ट्रक ड्राइवर की किसी तरह जान बचाई। आक्रोशित लोगों ने टेंकर पर तोड़फोड़ की एवं टैंकर को आग लगाना चाहते थे&comma;परन्तु स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं जन प्रतिनिधियों के समझाने पर लोग शांत हुए। इसके बाद लोगों ने बीच सड़क पर युवक का शव रखकर प्रदर्शन करने लगे।सूचना पाकर बसमतिया ओपीध्यक्ष चंदन कुमार ठाकुर भी घटनास्थल पर पहुंचे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक पंकज कुमार मेहता&comma; पिता शंभू मेहता&comma; मेहता टोला वसमतिया वार्ड संख्या-08 का निवासी बताया जाता है। मृतक अपने दादा कपिलेश्वर मेहता के साथ रहता था और छोटी सी पान की दुकान से गुजारा करता था। वही उक्त टैंकर जगदम्बा किसान सेवा केंद्र बसमतिया का बताया जाता है। वही सूचना पाकर प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज रंजीत कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों की पहल पर दोनों पक्षों में मामले को सुलह कराया गया&comma;तब जाकर शव का पंचनामा कर 5 घंटे बाद घूरना पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु अररिया भेज पायी और मामला शांत हुआ।<br &sol;>मामले को शांत कराने में बबुआन पंचायत के मुखिया एमाजुद्दीन&comma; बसमतिया मुखिया प्रतिनिधि नवेद&comma; पथराहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सज्जाद सबा&comma; बस मतिया के पूर्व मुखिया मुजम्मिल अंसारी&comma; बबुआन के पंचायत समिति प्रतिनिधि अरुण पासवान&comma; बबुआन पंचायत के सरपंच लोचन कामैत&comma; पथराहा के पंचायत समिति सदस्य अमोल झा&comma; बसमतिया के समाजसेवी भोला मेहता&comma;दिलीप भगत&comma; अशोक गुप्ता&comma;जयबोध झा आदि का अहम योगदान रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह नरपतगंज ने बताया कि घटना में संलिप्त दोषी ड्राइवर पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>क्या कहते हैं थाना अध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा घूरना&colon;-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष घूरना ने बताया कि आपसी समझौता के कारण शव का पोस्टमार्टम कराने में देरी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार रुपए की लेनदेन कर मामले को रफा-दफा किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जहानाबाद मंडल कारा का आधी रात औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ा रुख

एनडीपीएस मामले का प्राथमिक अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

फुलकाहा थाना पुलिस की कार्रवाई, चोरी की बाइक के साथ 210 बोतल नेपाली शराब बरामद!