तेज रफ्तार कार ने जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>छत्तीसगढ़&lpar;न्यूज़ क्राइम24&rpar;&colon; <&sol;strong>जशपुर जिले में एक तेज रफ्तार कार ने धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। जशपुर के पत्थलगांव में करीब 150 लोग जुलूस की शक्ल में दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे थे। कार की टक्कर से 4 व्यक्ति की मौत हो गई&comma; जबकि 26 लोग घायल हो गए। कार में गांजा भरा हुआ था और तस्कर इसे ओडिशा से मध्य प्रदेश के सिंगरौली ले जा रहे थे। घटना के बाद लोगों ने कार को आग के हवाले कर दिया।घटना के बाद लोगों ने पीछा कर कार के ड्राइवर को 5 किलोमीटर दूर सुखरापारा से पकड़ा। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। लोगों ने टक्कर मारने वाली कार को भी फूंक दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। उसे भीड़ से बचाते हुए पुलिस रायगढ़ जिले के कापू थाना लेकर चली गई। लोगों के गुस्से को देखते हुए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस केस में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। एक का नाम बबलू विश्वकर्मा पुत्र राधेश्याम विश्वकर्मा है। यह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न का रहने वाला है। दूसरे आरोपी का नाम शिशुपाल साहू पुत्र रामजन्म साहू है। यह भी सिंगरौली जिले के बबरगवां का रहने वाला बताया जा रहा है। पत्थलगांव में दोपहर करीब डेढ़ बजे यह हादसा हुआ। उस वक्त लोग 7 दुर्गा पंडालों की मूर्तियों को विसर्जन के लिए नदी तट पर ले जा रहे थे। तभी बाजार के बीच पीछे से आई कार ने जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कमरे में दो लोगों की शव मिलने से मची हड़कंप

नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, चार लोगों के खिलाफ नामजद

कई वर्षो से बदहाल सड़क पर राहगीरों को झेलनी पड़ती है