माइक्रोफाइनेंस कर्मी से छिनतई व गोलीकांड का 12 घंटे में खुलासा

&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> आरएस थाना पुलिस ने गत शनिवार दोपहर माइक्रोफाइनेंस कर्मी से छिनतई एवं गोलीकांड मामले का महज 12 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान&comma; सीसीटीवी फुटेज एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सिमराहा औराही वार्ड संख्या-02 निवासी अमित कुमार यादव &lpar;24&rpar;&comma; पिता सुशील यादव&comma; सुमित कुमार यादव &lpar;23&rpar;&comma; पिता स्वर्गीय गंगा यादव तथा ओमनगर वार्ड संख्या-08 निवासी रविशंकर कुमार उर्फ भोलम &lpar;30&rpar;&comma; पिता रामोतार महतो के रूप में हुई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक कट्टा&comma; एक खोखा&comma; एक देसी पिस्टल&comma; एक मैगजीन&comma; घटना में प्रयुक्त एक केटीएम बाइक का चेसिस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।<br>पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधी अमित कुमार यादव का सिमराहा थाना कांड संख्या 112&sol;24&comma; 420&sol;24 तथा कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 24&sol;23 में पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं सुमित कुमार यादव का सिमराहा थाना कांड संख्या 112&sol;24&comma; 420&sol;24&comma; 768&sol;23 सहित कुर्साकांटा थाना कांड संख्या 24&sol;23 में नाम दर्ज है। रविशंकर कुमार उर्फ भोलम का अररिया थाना कांड संख्या 495&sol;24 एवं 286&sol;21 में पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड है। इस कार्रवाई में सिमराहा थानाध्यक्ष प्रेम कुमार&comma; पुअनि संतोष कुमार&comma; आरएस थानाध्यक्ष पुअनि अंकुर&comma; पुअनि त्रिपुरारी कुमार सहित डीआईयू टीम शामिल रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा

महावीर मंदिर की बड़ी पहल: स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार

गौरीचक के पास फतेहपुर में अज्ञात व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, इलाके को किया गया सील