बिल्ली पालने वाले लोगों में कार्डियो-वैस्कुलर डिजीज का रिस्क 30%-40% तक कम हो सकता है

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के अंगीभूत बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय में कैट शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ० रामेश्वर सिंह और अतिथि के तौर पर श्रीमती उषा सिंह मौजूद थी&period;<&sol;p>&NewLine;<div dir&equals;"auto" style&equals;"font-family&colon;sans-serif&semi;font-size&colon;12&period;8px&semi;font-style&colon;normal&semi;font-weight&colon;400&semi;letter-spacing&colon;normal&semi;text-transform&colon;none&semi;text-align&colon;left">कार्यक्रम के शुरुआत में बिहार वेटरनरी कॉलेज के डीन डॉ०जे०के० प्रसाद ने लोगो का स्वागत किया और कहा की कैट्स रखना बहुत फ़ायदेमंद है&comma; एक शोध के अनुसार बिल्ली पालने वाले लोगों में कार्डियो-वैस्कुलर डिजीज का रिस्क 30&percnt;-40&percnt; तक कम हो सकता है। पिछले साल यह आयोजन एक प्रयोग के तौर पर किया गया था&comma; मगर इसकी सफलता और लोगों की भागीदारी को देखते हुए ये आयोजन हर साल किया जायेगा। इस आयोजन से कैट लवर्स को एक प्लेटफॉर्म देने का प्रयास किया गया हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>कुलपति <span style&equals;"font-family&colon;sans-serif">डॉ० रामेश्वर सिंह ने <&sol;span>कहा की कैट के मैनेजमेंट और हेल्थ केयर पर बहुत ही कम जानकारियां&sol;लिटरेचर ऑनलाइन या ऑफलाइन उपलब्ध है। और कैट लवर्स की तादाद दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है&comma; जिसे देखते हुए एक हैंड बुक बनाने की जरुरत थी जिससे कैट के मैनेजमेंट और हेल्थ केयर को समझा जा सके। इस दिशा में काम करते हुए महाविद्यालय के एक्सपर्ट और देश के अन्य प्रख्यात कैट एक्सपर्ट द्वारा लिखित एक किताब &&num;8220&semi;कैट केयर एंड मैनेजमेंट&&num;8221&semi; का विमोचन भी किया गया जो कैट के केयर और प्रबंधन में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने आगे कहा की बिल्लियाँ ही एक ऐसी कार्निवोरस एनिमल है जिसे हम पालते है&comma; जो बहुत समझदार और प्यारा पशु है। बिल्ली पालने का एक मनोवैज्ञानिक प्रभाव भी पड़ता है&period; कैट शो में विभिन्न प्रजातियों के बिल्ली देखने को मिले जिनमें पर्सियन&comma; इंडियन&comma; सीमेस&comma; बर्मेस और मंग्नोलियन शामिल थी&period;<&sol;div>&NewLine;<div dir&equals;"auto" style&equals;"font-family&colon;sans-serif&semi;font-size&colon;12&period;8px&semi;font-style&colon;normal&semi;font-weight&colon;400&semi;letter-spacing&colon;normal&semi;text-transform&colon;none&semi;text-align&colon;left">कैट शो के निर्णायक मंडली में गड्वासु लुधियाना के एक्सपर्ट डॉ०धीरज कुमार गुप्ता&comma; शेर-ए-कश्मीर पशुचिकित्सा विश्वविद्यालय&comma; कश्मीर से डॉ० नूरे आलम तूफ़ानी और बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के सेवानिवृत्त सर्जन डॉ० एस०पी० शर्मा मौजूद थे। मौके पर सभी प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र और कप देकर सम्मानित किया गया साथ ही ओवरआल चैंपियन को विरबेक एनिमल हेल्थ की ओर से गिफ्ट हैंपर दिया गया। इस अवसर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी&comma; शिक्षक व् विद्यार्थी उपस्थित थे।<&sol;div>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत