अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों के द्वारा लगाया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">नालंदा&comma; राकेश।<&sol;mark><&sol;strong> नालंदा में पैसे के लेंन देंन के विवाद में शुक्रवार को एक अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या का आरोप मृतक के परिजनों के द्वारा लगाया जा रहा है। मामला सरमेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरानी ईशुआ गांव का है। मृतक की पहचान गांव निवासी शिव शंकर साव का &lpar;55&rpar; वर्षीय पुत्र उमेश साव के रूप में की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल साल भर पूर्व उमेश साव के बेटे की शादी बिपिन कुमार के भतीजी के साथ तय हुआ था। पैसे के लेनदेन हुई थी लेकिन बाद में किसी कारणवश विवाह नहीं हो सका और रिश्ता टूट गया। इसके बाद से ही पैसे का लेनदेन का विवाद दोनों के बीच चल रहा था। आज जब उमेश साव बाजार गए तो बिपिन ने पहले पकड़ कर उमेश की जमकर पिटाई कर दी और थाने ले जाने लगा। जिसके बाद उमेश की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी पिछले 6 सालों से सरमेरा में निजी क्लीनिक चला रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सदर डीएसपी डॉक्टर शिवली नोमानी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर 12&colon;15 बजे के करीब जब थाना अध्यक्ष सरमेरा थाना के गेट पर थे। तभी एक व्यक्ति गले में गमछा डालकर दूसरे व्यक्ति को खींचते हुए थाना ला रहा था। जो अचानक से थाना के गेट पर गिर गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिहार शरीफ में डॉक्टर ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। जो व्यक्ति खींचते हुए अधेड़ को ला रहा था उसकी पहचान नवादा जिला के काशीचक थाना क्षेत्र निवासी विपिन कुमार के रूप में की गई है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है एवं मृतक के परिजनों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फिलहाल शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले से बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव

छह वारंटी समेत 12 आरोपित गिरफ्तार, विशेष अभियान में पुलिस की कार्रवाई