बड़ी प्रभात फेरी से श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की आगाज

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तख्त पटना साहिब में श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व 4 से 6 जनवरी तक धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में तख्त साहिब कमेटी द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। आज सुबह बड़ी प्रभात फेरी के साथ इस महापर्व का आगाज हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सुबह अमृत वेले में पांच प्यारों की अगुवाई में बड़ी प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह फेरी तख्त पटना साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही के निवास पर पहुंची&comma; जहां सः जगजोत सिंह सोही और उनके परिवार के सदस्य ने संगत का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद&comma; फेरी पटना साहिब स्टेशन&comma; खण्डा चौक होते हुए तख्त साहिब में आकर समाप्त हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सम्मानित किए गए प्रमुख सदस्य-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव इन्द्रजीत सिंह&comma; वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह&comma; उपाध्यक्ष गुरविन्दर सिंह&comma; सचिव हरबंस सिंह&comma; मीडीया प्रभारी सुदीप सिंह&comma; सुपरीटेंडेंट दलजीत सिंह&comma; मैनेजर हरजीत सिंह&comma; दमनजीत सिंह रानू&comma; अमरजीत सिंह शम्मी आदि ने पांच प्यारों को सम्मानित किया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सः इन्द्रजीत सिंह बग्गा ने प्रभात फेरी के संचालन की जिम्मेदारी निभाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>आगे के कार्यक्रम-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सः जगजोत सिंह सोही और सः इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि आज शाम को कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा&comma; जिसमें देशभर के कवि गुरु महाराज की उपमा में कविताएं प्रस्तुत करेंगे। कल&comma; 5 जनवरी को गुरुद्वारा गायघाट में दीवान सजाए जाएंगे और वहीं से विशाल नगर कीर्तन दोपहर को आरंभ होगा&comma; जो देर शाम तक तख्त पटना साहिब पहुंचेगा। 6 जनवरी को भी सुबह से दीवान सजाए जाएंगे&comma; और कार्यक्रम का समापन गुरु महाराज के प्रकाष पर्व के समय देर रात को होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सुविधाओं का प्रबंध-<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रकाष पर्व के इस अवसर पर तख्त कमेटी ने संगत के लिए रिहाईश&comma; लंगर&comma; यातायात&comma; और मेडिकल सुविधाओं का विशेष प्रबंध किया है। इन व्यवस्थाओं में संत महापुरुषों&comma; बिहार सरकार और साध संगत का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त है। हजारों की संख्या में संगत देश-विदेश से इस महान पर्व में भाग लेने के लिए पटना पहुंच रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

चौकीदार और दफादार पर हुए पुलिसिया दमन और लाठी चार्ज की घटना के बाद भी चिराग पासवान चुके हैं : एजाज अहमद

बख्तियारपुर स्कूल में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट, प्राचार्या पर गंभीर आरोप

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई 15 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट