पटना नगर निगम के बेऊर इलाके में सड़क और नाले की बदहाली बनी आफत, गंगा बिहार कॉलोनी के लोग परेशान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> नगर निगम क्षेत्र के बेऊर इलाके स्थित गंगा विहार कॉलोनी के लोग इन दिनों बेहद कठिन हालात में जीने को मजबूर हैं&period; इलाके की मुख्य सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है और नाले का निर्माण अधूरा पड़ा है&period; बरसात शुरू होते ही यहां की सड़कें कीचड़ और पानी से लबालब भर जाती हैं&comma; जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बेऊर जेल इलाके से बरहमपुर रोड&comma;बेउर अखाड़ा&comma; ब्रह्मपुर बाजार बेतौड़ा आने जाने वाले एवं इससे होकर हरनी चक बालमी चक रोड से होकर आने-जाने वाले लोगों को हर दिन भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है&period; खासकर गंगा विहार कॉलोनी में बसे लोग बताते हैं कि इस इलाके में एक नहीं&comma; कई स्कूल हैं और बड़ी-बड़ी रिहायशी इमारतें हैं&comma; लेकिन बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है&period; इस इलाके में बड़े-बड़े पुलिस ऑफिसर एवं प्रशासनिक ऑफिसर एवं नेताओं का घर है लेकिन किसी की पैरवी गुहार कहीं काम नहीं आ रही है&period;सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं&period; मोटरसाइकिल और छोटे वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है&period; बच्चों को स्कूल पहुंचाना कठिन हो गया है&period; हल्की बारिश में भी जलजमाव हो जाता है और कीचड़ से सनी सड़कें जानलेवा बन जाती हैं&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थानीय निवासी बताते हैं कि पुराने बसे घरों में अक्सर नाले का गंदा पानी घुस जाता है&comma; जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने बताया कि कई बार नगर निगम के अधिकारियों से लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद&comma; विधायक और सांसद तक को आवेदन देकर गुहार लगायी गयी&comma; लेकिन किसी ने स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की&period;गंगा विहार कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्हें लगता नहीं है कि पटना शहर में हुए लोग बसे हुए हैं&period; कभी वार्ड पार्षद बबलू आमने-सामने नजर आते हैं तो टेंडर का हवाला देकर निकल जाते हैं&comma;कि टेंडर फसा हुआ है&period; इस चुनाव के पहले भी वहीं वार्ड पार्षद थे लेकिन काम नहीं हुआ&period; कहा के चुनाव बाद हो जाएगा&period;चुनाव बाद में कई महीना बीत गया लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है&period; लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद बबलू हरनी चक इलाके में रहते हैं उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित