बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार में चीनी उद्योग के विस्तार&comma; नए निवेश को प्रोत्साहन तथा गन्ना किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से माननीय गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार के मध्य प्रदेश भ्रमण के दौरान चीनी उद्योग एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें की गईं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दौरे के क्रम में आगर मालवा में मध्य प्रदेश की चीनी मिलों के प्रतिनिधियों एवं निवेशकों के साथ बैठक में बिहार में नई चीनी मिलों की स्थापना से संबंधित संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बिहार में चीनी उद्योग के विस्तार एवं निवेश के अवसरों पर चर्चा हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी क्रम में श्री नितिन गोयल&comma; Shree Durga Khandsari Sugar Mills एवं श्री अभिषेक गोयल&comma; Giriraj Sugar &amp&semi; Bio Energy Pvt&period; Ltd&period; सहित चीनी उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने माननीय मंत्री श्री संजय कुमार से मुलाकात की। बैठक में बिहार में नई चीनी मिलों एवं गुड़ उद्योग की स्थापना&comma; निवेश की संभावनाओं तथा उद्योग के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; इंदौर में मध्य प्रदेश के कृषि वैज्ञानिकों के साथ उन्नत किस्मों के गन्ना बीज उत्पादन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उन्नत एवं गुणवत्तापूर्ण गन्ना बीज के उत्पादन तथा इसकी उपलब्धता बढ़ाकर गन्ने की उत्पादकता में वृद्धि करने के उपायों पर चर्चा हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माननीय मंत्री श्री संजय कुमार ने कहा कि बिहार सरकार गन्ना किसानों के हित में चीनी उद्योग के विस्तार&comma; नए निवेश को आकर्षित करने&comma; उन्नत गन्ना बीज की उपलब्धता बढ़ाने तथा गुड़ उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में नई चीनी मिलों एवं गुड़ उद्योग की स्थापना से किसानों को स्थानीय स्तर पर बेहतर बाजार मिलने के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के चीनी उद्योग एवं कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही तकनीक&comma; नवाचार और सफल अनुभवों का अध्ययन कर बिहार में उनके उपयोग की संभावनाओं पर कार्य किया जाएगा। मंत्री का यह दौरा बिहार में चीनी एवं गुड़ उद्योग के विस्तार&comma; निजी निवेश को बढ़ावा देने और गन्ना किसानों की आय में वृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम

सीएम सम्राट चौधरी : बिहार में शिक्षा को बनाएंगे कोटा-जैसी अब छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा