राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> लोक जनशक्ति पार्टी &lpar;रामविलास&rpar; की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री चिराग पासवान जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पार्टी की नीतियों&comma; संगठन के विस्तार&comma; आगामी कार्यक्रमों तथा विभिन्न राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने तथा पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता निशांत मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की तैयारियों&comma; विभिन्न राज्यों में पार्टी की गतिविधियों को और तेज करने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में पूरी निष्ठा&comma; अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लोक जनशक्ति पार्टी &lpar;रामविलास&rpar; अपने संस्थापक पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान जी के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए &OpenCurlyQuote;बिहार फर्स्ट&comma; बिहारी फर्स्ट’ के संकल्प के साथ जनसेवा एवं जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी का संगठन देश के विभिन्न राज्यों में निरंतर विस्तार कर रहा है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। संगठन की मजबूती&comma; जनसेवा के संकल्प और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना पुलिस ने खोले दो नए पुलिस आउटपोस्ट, नदौल और छाता ओपी का उद्घाटन

धनरुआ थाना का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश