नशे के खिलाफ सांसद का सख्त संदेश: “सुधर जाएं नशेड़ी, वरना होगी कड़ी कार्रवाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार और हालिया दोहरे हत्याकांड को लेकर अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। रविवार को नरपतगंज के सोनापुर में शकुंतला निवास परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नशे के धंधे से जुड़े लोग और नशेड़ी अब सुधर जाएं&comma; अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साह के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में सांसद ने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;सूखा नशा” क्षेत्र के युवाओं को बर्बादी की ओर धकेल रहा है&comma; जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नशे के कारोबारी तुरंत अपने अवैध धंधे बंद कर दें&comma; वरना विभागीय स्तर पर बड़ी कार्रवाई तय है। गौरतलब है कि बीते गुरुवार को हुए दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। इसी क्रम में सांसद प्रदीप सिंह अमौना गांव पहुंचे&comma; जहां उन्होंने मृतक नबी हसन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने अपने निजी कोष से पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने प्रशासन को भी सख्ती बरतने के निर्देश दिए। इस मौके पर नरपतगंज विधायक देवंती यादव&comma; जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम उर्फ पप्पू&comma; जोगबनी नगर परिषद प्रतिनिधि रोहित यादव&comma; जदयू नेता आशीष पटेल&comma; मुन्ना खान&comma; भाजपा नेता शम्भू साह&comma; नागेश्वर यादव&comma; मनोज मंडल&comma; संजीव यादव&comma; आलोक यादव&comma; सुनील यादव समेत कई जनप्रतिनिधि&comma; कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में गैस किल्लत से भड़का जनआक्रोश, फुलवारीशरीफ में एम्स मार्ग जाम

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप : शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों में आक्रोश

जोगबनी सीमा पर बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार!