सरेआम कार का शीशा तोड़ 68 हजार रुपये ले उड़े बदमाश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित नेशनल हाईवे-98 पर बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कार का शीशा तोड़कर 68 हजार रुपये नकद समेत जरूरी दस्तावेज उड़ा लिए&period; वारदात थाना क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। पीड़ित पटना के बड़े व्यापारी आदित्य सिंघानिया बताए जा रहे हैं&comma; जो अपने ससुराल फुलवारी शरीफ के सदर बाजार स्थित शिव हार्डवेयर पहुंचे थे&period; बताया जाता है कि ससुराल पहुंचने से पहले वे थाना के नजदीक एनएच-98 पर स्थित 56 भोग मिठाई दुकान से मिठाई लेने के लिए रुके थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>व्यापारी ने अपनी कार मिन्हाज नगर के सामने सेंट्रल बैंक के नीचे सड़क किनारे खड़ी की और मिठाई लेने दुकान में चले गए&period; जब वे मिठाई लेकर वापस लौटे तो देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है&period; कार के अंदर रखे बैग से 68 हजार रुपये नकद&comma; पैन कार्ड&comma; आधार कार्ड समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की&period; पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं और बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। दिनदहाड़े थाना के नजदीक हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है&period; लोगों का कहना है कि यदि थाना से सटे इलाके में इस तरह सरेआम वारदात हो रही है<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है&period; जहां वारदात हुआ है उससे सटे पुरानी पोस्ट ऑफिस गली में सरे आम दिन रात 24 घंटा पुलिस की मिली भगत से गांजाक का दुकान खोलकर गांजा बेचा जाता है &period;अन्य कई तरह का नशा का सामान बिकता है जहां नशेड़ी लोगों का अपराधी लोगों का वहां जमावड़ा लगा रहता है&period; फिर तो व्यवसाय के साला बबलू ने बताया कि इस घटना में भी ऐसे ही नशेड़ी बदमाश अपराधियों का हाथ हो सकता है फुलवारी शरीफ थाना के नजदीक सरेआम नशा का दुकान खुला हुआ है पुलिस अपराधी बदमाशों को पकड़ने के बजाय वसूली में लगी रहती है&period; नेशनल हाईवे पटना फुलवारी खगौल मुख्य मार्ग पर स्थित है बावजूद यहां ऐसी घटना हो रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎