बदमाशों ने महादलित मुखिया के घर पर किया हमला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालन्दा&lpar;राकेश&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के तुंगी गांव में बदमाशों ने महादलित मुखिया के घर पर हमला कर मुखिया&comma; मुखिया पति एवं मुखिया की प्रसूता गोतनी के साथ मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बायरल हो रही है। बताया जाता है कि मारपीट का आरोप गांव के ही शिवेंद्र सिंह के पुत्र बबलू कुमार एवं विक्की कुमार एवं पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार सिंह पर लग रहा है। घटना के संबंध में मुखिया पति अनुप मांझी ने बताया कि उनकी पत्नी मंती देवी जब से मुखिया बनी है तभी से इन लोगों के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। जातिसूचक गाली देना एवं अन्य तरीकों से उन्हें प्रताड़ित करने का काम किया जाता है। इस बार इंदिरा आवास की मांग को लेकर शिवेंद्र सिंह के बेटों एवं पंचायत समिति के द्वारा मारपीट किया गया। इस घटना में उनकी पत्नी मुखिया मंती देवी एवं उनके भाई की पत्नी जो कि प्रसूता है उसके साथ भी मारपीट घर में घुसकर किया गया। घटना के संबंध में दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि इंदिरा आवाज के मांग को लेकर मुखिया पति द्वारा मारपीट की बात बताई जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष द्वारा मुखिया के भाई के शराब में पीकर गाली गलौज करने की बात बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन