खबर छापने से बौखलाए बदमाश ने पत्रकार को मारी गोली, रिपोर्टर को बदमाशों ने मारी गोली!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&lpar;राकेश&rpar;&colon; <&sol;strong>हरनौत थाना क्षेत्र के जोरारपुर गांव में खबर छापने से बौखलाए बदमाशों ने एक दैनिक अखबार के रिपोर्टर को बदमाशों ने गोली मार जख्मी कर दिया। जख्मी पत्रकार हरनौत थाना इलाके के जोरारपुर गांव निवासी रवि कुमार है । आनन-फानन में इलाज के लिए हरनौत पीएचसी में भर्ती कराया गया। रवि कुमार ने बताया कि वह गांव में ही घर के बाहर दरवाजे पर पड़ोसियों के साथ बैठे हुए थे। तभी नारायण यादव का पुत्र मल्लू यादव अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ वहां आया और कुछ बातचीत करने के लिए बुलाया। जैसे ही वह वहां पहुंचे मल्लू यादव ने अपने भाई की एक खबर छपने का आरोप लगाकर गोली चला दिया । घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मौके से फरार हो गया । गनीमत यह रहा कि गोली उनके पैर में लगी ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल मल्लू यादव का भाई पेट्रोल पंप पर लूट के मामले में जेल में बंद है जिसकी खबर अखबार में छपा था । मल्लू यादव और रवि कुमार दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। उनलोगों ने इसी खबर छपने के खुन्नस में इस घटना को अंजाम दिया । जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना

दशहरा सेवा शिविर के उद्घाटन आरक्षी उपाधीक्षक शिव शंकर सिंह ने किया

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण