भांजे के जन्म की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, डांस करते-करते मामा की मौत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हरियाणा&comma; धर्मवीर<&sol;strong>। पानीपत के गांव सैदापुर निवासी गुलखान की अपने भांजे के जन्म की खुशियां मनाते समय अचानक मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना अहर गांव की है&comma; जहां वह अपनी बहन के घर आयोजित समारोह में शामिल होने गए थे। परिवार में नवजात के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं&comma; लेकिन कुछ ही पलों में यह खुशी मातम में बदल गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; समारोह के दौरान गुलखान अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ खुशी-खुशी डांस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा और वह वहीं गिर पड़े। परिजन उन्हें संभालने के लिए दौड़े&comma; लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी अचानक मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक के पिता नानू ने बताया कि बहन के घर बेटे के जन्म से गुलखान बेहद खुश था। वह उनसे पैसे लेकर अपनी बहन के घर अहर गांव गया था&comma; ताकि इस खुशी में शामिल हो सके। किसी ने भी नहीं सोचा था कि यह समारोह उसके जीवन का आखिरी पल साबित होगा। जिस घर में कुछ देर पहले ढोल-नगाड़ों की गूंज थी&comma; वहीं अचानक चीख-पुकार और मातम का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदार और ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों के अनुसार&comma; गुलखान को पहले किसी गंभीर बीमारी की जानकारी नहीं थी। अचानक सीने में दर्द उठने के बाद उनकी मौत ने सभी को स्तब्ध कर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पुलिस महानिरीक्षक श्री अश्विन शेन्वी, IPS ने संभाला करनाल रेंज का कार्यभार

पुराने कमर्शियल वाहनों को बदलकर स्वच्छ हवा और हरित परिवहन को दें बढ़ावा : उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष

चेन स्नेचिंग का फरार दूसरा आरोपी यूपी के मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार!