सदर अस्पताल के इमरजेंसी में दुरुस्त नहीं दिखा इंस्टूमेंट

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने और इसे मजबूत बनाने को लेकर सरकार की महत्वकांक्षी योजना मिशन 60 के बाद अब मिशन क्वालिटी चल रही है ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके&comma;व्यवस्थाओं व संसाधनों की कमियों को दूर किया जा सके लेकिन सदर अस्पताल की हालात ज्यों का त्यों बरकरार बनी हुई है। यह दीगर बात है कि चिकित्सकों की ड्यूटी में कुछ दिनों से फिलहाल सुधार आई है लेकिन व्यवस्थाओं में कमियां ही कमियां छाई हुई हैं। इसकी सच्चाई शुक्रवार की रात एसडीओ अभय कुमार तिवारी के सदर अस्पताल नीरीक्षण के दौरान ही सामने आ गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नीरीक्षण के दौरान जब एसडीओ अभय कुमार तिवारी अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष पहुंचे तो वे भी यहां की व्यवस्था को देख दंग रह गए। इमरजेंसी में बीपी मशीन एक कोने में दिव्यांग पड़ा मिला तो इमरजेंसी में लगे ऑक्सीजन सप्लाई बोर्ड और मॉनिटर भी बैसाखी के सहारे दिखा। इसके अलावा सदर अस्पताल में लगे अग्निशमन यंत्र भी एक्सपायर मिला&comma; जिसे देख एसडीओ अभय कुमार तिवारी ने नाराजगी जताई और मौजूद अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाते हुए व्यवस्था की खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर चिकित्सक हैं लेकिन इमरजेंसी में आवश्यक संसाधनों की कमी हैं मशीन खराब हैं जिसे जल्द से जल्द सुधारने का निर्देश दिया गया है। अग्निशमन यंत्र के एक्सपायर पर उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। अग्निशमन यंत्र अतिआवश्यक है। अस्पताल प्रबंधक के अनुसार अग्नि शमन यंत्र की भी मांग की गई है। जल्द ही नए अग्निशमन यंत्र अस्पताल में आवश्यकतानुसार लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई पर संतुष्टि जाहिर की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसके लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला – मां मुंडेश्वरी, बोधगया, सुल्तानगंज, मंदार और केसरिया को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुरू की नासरीगंज-पानापुर निःशुल्क स्टीमर सेवा, दियारा की 66 हजार आबादी को बड़ी राहत

गरीब किसान की बेटी और बहू बनी अंग्रेजी की असिस्टेंट प्रोफेसर, परिवार में खुशी की लहर