इंडी गठबंधन का चाल, चेहरा, चरित्र पूरी तरह सामंतवादी हो गया है : गुरु प्रकाश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने आज कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने जहां कांग्रेस पर दलित&comma; शोषित और वंचित समाज का अपमान करने का आरोप लगाया&comma; वहीं राजद पर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के सामने उम्मीदवार देने को लेकर भी सवाल उठाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना भाजपा मीडिया सेंटर में आज पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लिए यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम दलित समाज से आते हैं। पहले उन्हें पटना हवाई अड्डा पर मारपीट और दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा। इसके बाद मुकेश सहनी के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा नेता ने आगे कहा कि समाजवाद के पुरोधा स्वर्गीय शरद यादव के पुत्र को भी टिकट नहीं दिया गया। शरद यादव ने मण्डल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। न तो शरद यादव के पुत्र की सुनवाई हो रही है&comma; न सहनी की। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के साथ तो ऐसा दुःसाहस किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन का चाल&comma; चेहरा&comma; चरित्र पूरी तरह सामंतवादी हो गया है। वहां दलितों का सम्मान सुनिश्चित नहीं किया जा सकता है। बिहार के दलित&comma; शोषित&comma; वंचित&comma; पीड़ित समाज इस चीज को गंभीरता से ले रहे हैं और इस चुनाव में उन्हें बताएंगे। 14 नवम्बर को ऐसे सामंतवादी ताकतों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहां से बराबर लोकतंत्र को मार्गदर्शन मिलता है। राजद और कांग्रेस पुनः उसी सामंतवाद और आपातकाल को लाना चाहती हैं लेकिन बिहार की जनता ऐसी ताकतों को कभी सत्ता के नजदीक नहीं फटकने देगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सत्तार मेमोरियल कॉलेज में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

शराबबंदी बयान पर बढ़ा विवाद, सामाजिक संगठन ने उपेन्द्र कुशवाहा को लिखा पत्र

नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार सिंह, बिहार के विकास को मिलेगी नई रफ्तार