मुर्गी फार्म में छिपाकर रखे गए 160 कार्टन विदेशी शराब को उत्पाद विभाग ने किया बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> जहरीली शराब कांड के बाद नालंदा पुलिस व उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छबीलापुर थाना क्षेत्र के नंनसूत बीघा गांव में छापेमारी कर पोल्ट्री फॉर्म छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को बरामद किया है । उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ननसूत बीघा गांव में टुन्नी यादव के पोल्ट्री फॉर्म में शराब की बड़ी खेप को छिपाकर रखा गया है। इसी सूचना पर छापेमारी की गई जहां से 160 कार्टून में 3132 बोतल विदेशी शराब को बरामद किया गया । बरामद शराब की कीमत 5 लाख से अधिक बतायी जा रही है । शहरी इलाकों में सख्ती होने के बाद धंधेबाज अब गाँवों में अपना ठिकाना बना रहे हैं । सूचना मिलने पर विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । छापेमारी टीम ने उत्पाद इंस्पेक्टर विजय कुमार के अलावे कई पदाधिकारी मौजूद थे ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई उड़ान : प्लेसमेंट और NBA एक्रेडिटेशन पर सरकार का फोकस

ईख आयुक्त की अध्यक्षता में गन्ना परामर्शदात्री समिति गठित

‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं